Breaking News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर AAP ने जारी की 37 स्टार प्रचारकों की सूची

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले

Live Updates
10:11 PM. 20 Oct 23 10:11 PM. 20 Oct

AAP ने 37 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. 37 प्रचारकों की सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, AAP सांसद संजय सिंह, पार्टी नेता मनीष सिसौदिया और अन्य नेताओं को नामित किया गया है.

10:11 PM. 20 Oct 23 10:11 PM. 20 Oct

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी

दिल्ली में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के अन्य नेता बैठक में शामिल हैं.

10:11 PM. 20 Oct 23 10:11 PM. 20 Oct

मिस्र पहुंचे ऋषि सुनक

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक सऊदी अरब के बाद मिस्र दौरे पर पहुंच गये हैं. इससे पहले उन्होंने इजराइल के पीएम नेतन्याहू से मुलाकात की थी.

10:11 PM. 20 Oct 23 10:11 PM. 20 Oct

राहुल गांधी ने चाय बेचने वाली महिला और उसके बच्चों से की बात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी तेलंगाना के निजामाबाद में एक चाय की दुकान पर गये. इस दौरान उन्होंने महिला चाय विक्रेता से मुलाकात की साथ ही उन्हें बच्चों से भी राहुल गांधी ने बातचीत की.

10:11 PM. 20 Oct 23 10:11 PM. 20 Oct

AAP सांसद संजय सिंह को दिल्ली HC से झटका 

AAP सांसद संजय सिंह की याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है. ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर की थी अर्जी.

10:11 PM. 20 Oct 23 10:11 PM. 20 Oct

राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला

तेलंगाना के निजामाबाद स्थित अरमूर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यहां चुनाव कांग्रेस और बीआरएस के बीच में हो रहा है. इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा के लोग यहां छाती फैलाकर घूम रहे थे, उन्हें पता भी नहीं लगा उनकी गाड़ी के चारों पहिए उतर गए हैं. आज उनके नेताओं की लाइन लगी हुई है कांग्रेस पार्टी में आने के लिए. राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी, बीआरएस और एआईएनआईएम एक है. राहुल ने कहा कि बीजेपी यहां बीआरएस की मदद कर रही है.

4:08 PM. 20 Oct 23 4:08 PM. 20 Oct

मिजोरम चुनाव के लिए भाजपा ने 40 प्रचारकों की सूची जारी, देखें लिस्ट

भाजपा ने 40 प्रचारकों की सूची जारी की जो मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे. इस सूची के कुछ बड़े नाम पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह का हैं जो प्रचार करेंगे.

4:08 PM. 20 Oct 23 4:08 PM. 20 Oct

बीजेपी पर बरसी प्रियंका गांधी, कहा- ‘प्रधानमंत्री जी सिर्फ जुमलेबाजी करते हैं’

प्रियंका गांधी ने सिकराय दौसा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि जनता का कल्याण सेवा व करूणा भाव तथा जनता को सर्वोपरि रखने की राजनीति से होगा. साथ ही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) पर भाजपा के नेता तथा प्रधानमंत्री जी सिर्फ जुमलेबाजी करते हैं. आगे अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा है कि असली नेता वर्तमान व भविष्य की ओर देखता है, वह अतीत के बारे में नहीं बोलता है.

3:10 PM. 20 Oct 23 3:10 PM. 20 Oct

देश में सामाजिक सुरक्षा लागू करने की मांग

राजस्थान के दौसा में आयोजित एक रैली में प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत ने केन्द्र पर हलला करते देश मेंसामाजिक सुरक्षा का अधिकार लागू करने की मांग की. उन्होंने कहा कि आप विश्वगुरु बनने की बात करते हैं, यह केवल नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करके ही संभव है.

2:14 PM. 20 Oct 23 2:14 PM. 20 Oct

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मुठभेड़ में चार पाकिस्तान सैनिक, आठ आतंकवादी मारे गए

पाकिस्तान की अफगानिस्तान के साथ लगने वाली सीमा से सटे अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवाद पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार पाकिस्तानी सैनिक और आठ आतंकवादी मारे गए. पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) ने बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान जनजातीय जिले के गेरियम इलाके में जब सेना ने एक आतंकवादी परिसर पर छापा मारा तो मुठभेड़ में छह आतंकवादी और चार सैनिक मारे गए.

2:14 PM. 20 Oct 23 2:14 PM. 20 Oct

न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे हार्दिक पंड्या, चोट के चलते हुए बाहर

भारतीय हरफनमौला हार्दिक पंड्या टखने की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप मुकाबले से बाहर हो चुके है.

2:14 PM. 20 Oct 23 2:14 PM. 20 Oct

सीवर सफाई के दौरान मरने वालों के परिजनों को 30 लाख रुपये का मुआवजा

उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि सरकारी अधिकारियों को सीवर सफाई के दौरान मरने वालों के परिजनों को 30 लाख रुपये का मुआवजा देना होगा.

2:14 PM. 20 Oct 23 2:14 PM. 20 Oct

टिकट नहीं मिलने के बाद कांग्रेस नेता भानु ठाकुर बीजेपी में शामिल

मध्य प्रदेश के दतिया जिले के भांडेर से टिकट नहीं मिलने के बाद कांग्रेस नेता भानु ठाकुर बीजेपी में शामिल हो गए.

2:14 PM. 20 Oct 23 2:14 PM. 20 Oct

दिल्ली हाईकोर्ट को मिले दो नए जज, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 44 हुई

मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा ने न्यायिक अधिकारी शैलेंदर कौर और रविंदर डुडेजा को उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई. दिल्ली उच्च न्यायालय को शुक्रवार को दो नए न्यायाधीश मिले, जिससे कुल न्यायाधीशों की संख्या 42 से बढ़कर 44 हो गई. उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है.

8:54 AM. 20 Oct 23 8:54 AM. 20 Oct

वाशिंगटन में गोलीबारी की घटना में हमलावर समेत चार लोगों की मौत

मध्य वाशिंगटन में 19 वर्षीय एक हमलावर ने चार लोगों को गोली मार दी जिनमें से तीन की मौत हो गई. इसके बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. टॉपेनिश पुलिस प्रमुख जॉन क्लेरी ने एक बयान में बताया कि एक व्यक्ति ने तड़के पांच बजे यहां एक मकान में 13 वर्षीय एक किशोर और 18 एवं 21 वर्षीय दो युवतियों की गोली मारकर हत्या कर दी. हमलावर ने 21 वर्षीय एक अन्य युवक को भी गोली मारी. युवक अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है.

8:54 AM. 20 Oct 23 8:54 AM. 20 Oct

भारत ने राजनयिक छूट समाप्त करने की दी चेतावनी, कनाडा ने अपने 41 राजनयिकों को बुलाया

भारत द्वारा कनाडाई राजनयिकों को मिली छूट हटाने की चेतावनी दिए जाने के बाद कनाडा ने अपने देश के 41 राजनयिकों को बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में सेवा से हटा दिया. कनाडा ने आरोप लगाए हैं कि उपनगरीय वैंकूवर में हुई एक सिख अलगाववादी नेता की हत्या में भारत का हाथ हो सकता है. इसके बाद से भारत और कनाडा के संबंधों में तनाव बढ़ गया है. ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) ने पहले बताया था कि भारत ने कनाडा से अपने 62 राजनयिकों में से 41 को हटाने को कहा है. इसके बाद कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जॉली ने बृहस्पतिवार को कहा कि 41 राजनयिकों को भारत में सेवा से हटा दिया गया है.

6:52 AM. 20 Oct 23 6:52 AM. 20 Oct

हमास जैसे आतंकियों और पुतिन जैसे अत्याचारियों को जीतने नहीं देंगे: जो बाइडेन

इजरायल और हमास के बीच युद्ध तेज होता नजर आ रहा है. इस युद्ध का आज 14वां दिन है. गाजा पट्टी में हमास के लड़ाकों को मारने के लिए बम, रॉकेट और मिसाइल से हमले किए जा रहे हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने युद्ध को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने अपना रुख साफ करते हुए राष्ट्र को संबोधित किया और कहा- हम हमास जैसे आतंकवादियों और पुतिन जैसे अत्याचारियों को नहीं जीतने दे सकते है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि राष्ट्रपति के रूप में, मेरे लिए बंधक बने अमेरिकियों की सुरक्षा से बढ़कर कोई प्राथमिकता नहीं है…इजरायल में, मैंने ऐसे लोगों को देखा जो मजबूत, दृढ़, लचीले और गुस्से में भी हैं, सदमे में हैं और गहरे दर्द में हैं. मैंने फ़िलिस्तीनी प्राधिकरण के राष्ट्रपति अब्बास से भी बात की और दोहराया कि संयुक्त राज्य अमेरिका फ़िलिस्तीनी लोगों के सम्मान और आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए प्रतिबद्ध है.

6:52 AM. 20 Oct 23 6:52 AM. 20 Oct

अमदवाद से बेलगाम जा रही बस में लगी आग

गुजरात के अमदवाद से बेलगाम जा रही बस में NH 48 पर वलसाड जिले के पारदी गांव के पास आग लग गई. बस में 16 यात्री सवार थे और सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया. आग के कारण मुंबई-अहमदाबाद हाईवे 2 घंटे तक बंद रहा.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >