Breaking News: मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए BSP ने 28 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
Copied link
Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले
4:05 AM. 20 Oct 234:05 AM. 20 Oct
इजराइल के रक्षा मंत्री ने गाजा पर जमीनी हमले के लिए तैयार रहने को कहा
इजराइल के रक्षा मंत्री याओव गैलेंट ने थल सेना को गाजा पट्टी में घुसने के लिए तैयार रहने को कहा है. उन्होंने यह नहीं बताया कि हमला कब शुरू किया जाएगा. गुरुवार को गाजा सीमा पर इजराइली इंफेंट्री सैनिकों के साथ एक बैठक में गैलेंट ने सैनिकों से गाजा में घुसने के लिए ‘सुसंगठित होने, तैयार रहने’ का अनुरोध किया. उन्होंने कहा, ‘मैं आपसे वादा करता हूं कि जिसने भी गाजा को दूर से देखा है, वह अब अंदर से इसे देखेगा.’ इजराइल ने सात अक्टूबर को हमास के हमले के बाद सीमा पर हजारों सैनिकों को तैनात किया है.
4:05 AM. 20 Oct 234:05 AM. 20 Oct
पद्मश्री बंगारू आदिगलर का दिल का दौरा पड़ने से निधन
तमिलनाडु में मेलमारुवथुर अधिपराशक्ति सिद्ध पीठम के संस्थापक पद्मश्री बंगारू आदिगलर का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. बता दें कि वह 82 वर्ष के थे.
4:05 AM. 20 Oct 234:05 AM. 20 Oct
कांग्रेस सत्ता में आयी तो देशभर में जाति आधारित जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि अगर कांग्रेस तेलंगाना और केंद्र में सत्ता में आई तो पूरे देश में जाति आधारित गणना शुरू की जाएगी. राहुल गांधी ने यहां एक रैली में कहा, ‘‘मैं आपको बता रहा हूं कि तेलंगाना में सत्ता में आने के बाद हम जाति आधारित गणना का काम शुरू करेंगे. हम भारत में भी ऐसा ही करेंगे.’’
4:05 AM. 20 Oct 234:05 AM. 20 Oct
कांग्रेस प्रमुख खरगे से मिलने पहुंचे राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत
4:05 AM. 20 Oct 234:05 AM. 20 Oct
कौशल विकास मामले में TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को नहीं मिली जमानत
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने कौशल विकास निगम घोटाला मामले में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को अंतरिम जमानत देने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया. उच्च न्यायालय ने अंतरिम जमानत देने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि नायडू की याचिका पर उच्चतम न्यायालय का भी समान रुख है. उच्च न्यायालय द्वारा यह निर्णय लेने की उम्मीद है कि नायडू को स्वास्थ्य आधार पर चिकित्सकों को दिखाने की अनुमति दी जानी चाहिए या नहीं.
8:07 PM. 19 Oct 238:07 PM. 19 Oct
कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन के लिए जीत ही एकमात्र मानदंड, बोले अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं, उम्मीदवारों के चयन समेत सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए जा रहे हैं. राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने उनकी सरकार के खिलाफ विद्रोह पर कहा कि माफ करो और भूल जाओ की नीति अपनाई है. गहलोत ने आचार संहिता लागू होने के बावजूद ईडी, आयकर विभाग की छापेमारी जारी रहने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया. यह पूछे जाने पर कि क्या अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, उन्होंने कहा कि मैं यह पद छोड़ना चाहता हूं लेकिन यह मुझे छोड़ नहीं रहा है और शायद छोड़ेगा भी नहीं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन के लिए जीत ही एकमात्र मानदंड है.
8:07 PM. 19 Oct 238:07 PM. 19 Oct
कुमारस्वामी को जेडीएस का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया
जेडीएस सुप्रीमो एच. डी. देवेगौड़ा ने अपने बेटे एवं पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी को पार्टी का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया.
8:07 PM. 19 Oct 238:07 PM. 19 Oct
यूट्यूब विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त वीडियो को ही अपने ‘वॉच पेज’ पर करेगा सूचीबद्ध
गूगल के स्वामित्व वाला यूट्यूब विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त वीडियो को ही ‘वॉच पेज’ पर सूचीबद्ध करेगा. यह भारत में आने वाले महीनों में उपलब्ध होगा. कंपनी की एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही. यूट्यूब इंडिया की सरकारी मामलों व सार्वजनिक नीति की प्रमुख मीरा चट ने यहां ‘गूगल फॉर इंडिया’ कार्यक्रम में कहा, आज मैं समाचारों के लिए ‘वॉच पेज’ पेश करते हुए खुश हूं… ‘वॉच पेज’ पर विश्वसनीय स्रोतों से उपलब्ध वीडियो ही सूचीबद्ध की जाएंगी. उन्होंने कहा कि ‘वॉच पेज’ भारत में आने वाले महीनों में उपलब्ध होगा. वहीं सूत्रों ने बताया कि सरकार ने यूट्यूब को भेजे अपने संचार में ‘‘फर्जी समाचार’’ को परिभाषित नहीं किया है. चट ने कहा कि मंच ने अप्रैल-जून 2023 के बीच भारत में 20 लाख से अधिक वीडियो हटाएं हैं, जो नीतियों का उल्लंघन कर रहे थे.
8:07 PM. 19 Oct 238:07 PM. 19 Oct
हम इजरायल के साथ, बोले ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक तेल
ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक तेल अवीव पहुंच चुके हैं. यहां उन्होंने कहा कि हम इजरायल के साथ खड़े हैं. आपको बात दें कि इजराइल और हमास के बीच जंग पिछले तेरह दिनों से जारी है.
6:13 PM. 19 Oct 236:13 PM. 19 Oct
आप ने मिजोरम चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
आम आदमी पार्टी ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. आइजोल नार्थ 3 से एंड्रयू लालरिमकीमा, आइजोल पश्चिम 1 से वी वांगचुक, आइजोल पश्चिम 3 से जोसेफ और आइजोल साउथ 1 से एल पछुआ को टिकट दिया गया है.
5:04 PM. 19 Oct 235:04 PM. 19 Oct
एक्साइज पॉलिसी मामले में सुनवाई 22 नवंबर तक के लिए स्थगित
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में सीबीआई केस की सुनवाई 22 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी है.
5:04 PM. 19 Oct 235:04 PM. 19 Oct
तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी की जमानत याचिका खारिज
मद्रास उच्च न्यायालय ने गुरुवार को तमिलनाडु के मंत्री वी. सेंथिल बालाजी की जमानत याचिका खारिज कर दी. सेंथिल को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन ने सेंथिल बालाजी की जमानत याचिका खारिज कर दी.
5:04 PM. 19 Oct 235:04 PM. 19 Oct
दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे मनीष सिसोदिया
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसौदिया को एक्साइज पॉलिसी मामले में सुनवाई के लिए दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया.
5:04 PM. 19 Oct 235:04 PM. 19 Oct
छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची
छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की चौथी सूची गुरुवार को जारी की है. इस सूची में चार उम्मीदवारों का नाम है.
5:04 PM. 19 Oct 235:04 PM. 19 Oct
लेबनान में अमेरिकी दूतावास के पास फिलिस्तीनी समर्थकों का बवाल, हुआ लाठीचार्ज
लेबनान में अमेरिकी दूतावास के पास फिलिस्तीनी समर्थकों ने जोरदार हंगामा किया है. जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने यहां लाठीचार्ज किया है.
5:04 PM. 19 Oct 235:04 PM. 19 Oct
मिस्र गाजा सीमा खोलने पर सहमत, बाइडन ने कही ये बात
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को कहा कि मिस्र के राष्ट्रपति गाजा पट्टी के लोगों तक मानवीय सहायता पहुंचाने के वास्ते 20 ट्रकों को अनुमति देने के लिए गाजा में अपनी सीमा को खोलने पर सहमत हो गए हैं. बाइडन ने कहा कि उन्होंने इजराइल की अपनी यात्रा के बाद मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से बात की, जहां देश के नेता मानवीय सहायता की अनुमति देने पर सहमत हुए.
5:04 PM. 19 Oct 235:04 PM. 19 Oct
अमेरिका बोला- अस्पताल में विस्फोट के लिए इजराइल नहीं है जिम्मेदार
अमेरिका ने कहा कि मौजूदा खुफिया आकलन से पता चला है कि गाजा के अस्पताल में हुए विस्फोट के लिए इजराइल जिम्मेदार नहीं है. तेल अवीव पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से कहा कि मैंने जो देखा है, उसके आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि यह काम दूसरी टीम ने किया है. बाइडेन ने कहा कि वह इस विस्फोट से बहुत दुखी हैं. हमास सभी फिलीस्तीनियों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है. इस दौरान नेतन्याहू ने कहा कि इस हमले को लेकर दुनिया का गुस्सा सही है, लेकिन यह आतंकियों के खिलाफ होनी चाहिए.
1:09 PM. 19 Oct 231:09 PM. 19 Oct
ईरान पर और भी प्रतिबंध लगाएगा अमेरिका, विदेश मंत्री ब्लिंकन ने की घोषणा
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और यूएवी कार्यक्रमों का मुकाबला करने के लिए नए प्रतिबंध लगा रहा है.
मुख्य बातें
Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in