Breaking News: तेलंगाना में गरजे राजनाथ, कांग्रेस पर किया जोरदार हमला, कहा- जनता को दिया धोखा
Copied link
Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले
1:37 AM. 17 Oct 231:37 AM. 17 Oct
कांग्रेस पर राजनाथ सिंह ने किया हमला
महेश्वरम, तेलंगाना: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तेलंगाना के महेश्वरम में कांग्रेस पर जमकर हमला किया है. राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने जनता को धोखा दिया है. उन्होंने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधान मंत्री थे तो हमने तीन नए राज्य छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और झारखंड भी बनाए. इन राज्यों के सामने कोई समस्या नहीं थी, वे विकास कर रहे हैं. कांग्रेस ने बीजेपी के दबाव में तेलंगाना बनाया और उन्होंने कई मुद्दे अनसुलझे छोड़ दिए. कांग्रेस ने जनता को धोखा दिया है.
1:37 AM. 17 Oct 231:37 AM. 17 Oct
बीआरएस की बड़ी रैली
बीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम तक आराम से नहीं बैठेंगे जबतक सभी वर्गों के लोग विकसित नहीं हो जाए.
1:37 AM. 17 Oct 231:37 AM. 17 Oct
खरगे का पीएम मोदी पर हमला
बारां में आयोजित ERCP जन जागरूकता अभियान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर हमला किया. खरगे ने कहा कि ये तो मुझे पता नहीं कि PM मोदी कितनी बार राजस्थान आए लेकिन वो फिरते ही रहते हैं. संसद में कम बैठते हैं लेकिन चुनाव और प्रचार के लिए हर राज्य में दौड़ते रहते हैं, खरगे ने कहा कि कर्नाटक चुनाव के लिए वह गली-गली घूमे लेकिन उनको यश नहीं मिला.
9:30 PM. 16 Oct 239:30 PM. 16 Oct
मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 39 उम्मीदवार घोषित किए
कांग्रेस ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवार घोषित किए.
9:30 PM. 16 Oct 239:30 PM. 16 Oct
ओलंपिक 2028 में शामिल होगा क्रिकेट, IOC की बैठक में फैसला
मुंबई में हुई IOC की बैठक में क्रिकेट को शामिल करने की प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है.
9:30 PM. 16 Oct 239:30 PM. 16 Oct
नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मार्टी अहतिसारी का 86 वर्ष की आयु में निधन
नोबेल पुरस्कार देने वाली संस्था ने जानकारी देते हुए बताया है कि फिनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति और नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मार्टी अहतिसारी का 86 वर्ष की आयु में निधन की खबर सामने आ रही है.
9:30 PM. 16 Oct 239:30 PM. 16 Oct
चुनावी बॉन्ड केस में संविधान पीठ 30 अक्टूबर को करेगी सुनवाई
चुनावी बॉन्ड केस में संविधान पीठ सुनवाई करेगी. जी हां, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की संविधान पीठ इस मामले की सुनवाई आगामी 30 अक्टूबर को करेगी.
9:30 PM. 16 Oct 239:30 PM. 16 Oct
अमेरिका में सड़क हादसे में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक की मौत
अमेरिका के इंडियानापोलिस में सड़क हादसे में 42 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह हादसा 12 अक्टूबर को इंडियानापोलिस के निकट ग्रीनवुड में हुआ, जिसमें गंभीर रूप से घायल सुखविंदर सिंह की 13 अक्टूबर को अस्पताल में मौत हो गई. पंजाब के होशियारपुर का मूल निवासी सुखविंदर सिंह 15 साल की उम्र में 1996 में अमेरिका आया था. पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सुखविंदर सिंह जिस कार को चला रहा था वह विपरीत लेन में चली गई और सामने से आ रही एक अन्य कार से टकरा गई. सुखविंदर सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, 15 वर्षीय बेटा और 10 वर्षीय बेटी हैं.
2:22 PM. 16 Oct 232:22 PM. 16 Oct
हमास और इजरायल की जंग में अमेरिका का यूटर्न! बाइडेन ने कहा- गाजा पर कब्जा होगी बड़ी गलती
इजरायल और हमास के बीच जंग लगातार दस दिन से जारी है. मिडिल ईस्ट में खूनी जंग देखने को मिल रही है. इस बीच जहां इजरायली सैनिक गाजा पट्टी पर बड़े कार्रवाई की तैयारी में है, वहीं दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन यूटर्न लेते नजर आ रहे हैं. जी हां…बाइडेन जो अभी तक जंग में इजरायल के साथ दिख रहे थे उन्होंने नेतन्याहू को अब चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि गाजा पर इजरायल का कब्जा एक बड़ी गलती साबित हो सकती है. राष्ट्रपति बाइडेन ने एक इंटरव्यू में इज़रायल को गाजा पर दोबारा कब्जा नहीं करने की चेतावनी दी है. बाइडेन ने गाजा पर पूर्ण पैमाने पर कब्जे के प्रति इजरायल को आगाह करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि यह एक बड़ी गलती होगी, लेकिन उन्होंने कहा कि वहां से आतंकवादियों को बाहर निकालना जरूरी है. इन आतंकियों का फिलिस्तीन के नागरिक समर्थन नहीं करते हैं.
2:22 PM. 16 Oct 232:22 PM. 16 Oct
अगर कोई हिंदू राष्ट्र की बात करता है, तो दूसरे धर्म के लोग क्यों नहीं कर सकते?
यूपी के बांदा में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय संविधान कहता है कि धर्म, जाति, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता है… अगर कोई हिंदू राष्ट्र की बात करता है, तो दूसरे धर्म के लोग क्यों नहीं कर सकते? हिंदू राष्ट्र की बात करने वाले लोग देश के दुश्मन हैं. हिंदू महासभा ने बहुत समय पहले हिंदू राष्ट्र की बात की थी जिसके परिणामस्वरूप भारत और पाकिस्तान बना. भारत और पाकिस्तान का बंटवारा जिन्ना की वजह से नहीं हुआ था, उनका बंटवारा इसलिए हुआ था क्योंकि हिंदू महासभा ने दो राष्ट्रों की मांग की थी.
2:22 PM. 16 Oct 232:22 PM. 16 Oct
गाजा में संयुक्त राष्ट्र आश्रय स्थलों में पानी खत्म
समूचे गाजा में संयुक्त राष्ट्र के आश्रय स्थलों में पानी खत्म हो गया है, क्योंकि हजारों लोग इजराइल के हमले से बचने के लिए क्षेत्र के सबसे बड़े अस्पताल के प्रांगण में शरण लिये हुए हैं और चिकित्सक मरीजों की देखभाल में संघर्ष कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि जेनरेटर में ईंधन खत्म होने के बाद मरीजों की जान खतरे में पड़ जाएगी.
2:22 PM. 16 Oct 232:22 PM. 16 Oct
दार्जिलिंग के नक्सलबाड़ी बाजार में लगी भीषण आग
बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार दार्जिलिंग के नक्सलबाड़ी बाजार में लगी भीषण आग लग गई है. मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद है.
12:50 PM. 16 Oct 2312:50 PM. 16 Oct
महादेव एप के अंदर दाउद का पैसा: सिद्धार्थ नाथ सिंह
छत्तीसगढ़ के महादेव बेटिंग एप मामले पर बीजेपी नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि हर राज्य को अधिकार है कि वह किसी भी गेमिंग एप को बंद कर सकते हैं… आपने महादेव एप को बैन क्यों नहीं किया? क्योंकि कांग्रेस के पास उसमें दुबई से पैसे आते हैं… भूपेश बघेल जी को कई चीज़ों का जवाब देना होगा. महादेव एप के अंदर दाउद का पैसा आ रहा है…
मुख्य बातें
Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in