Breaking News: इजराइल के हमले में ढेर हुआ हमास का शीर्ष कमांडर अबू मोहम्मद
Copied link
Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले
4:09 AM. 18 Oct 234:09 AM. 18 Oct
इजराइली हमले में हमास के शीर्ष कमांडर की मौत
हमास की सैन्य शाखा ‘कसाम ब्रिगेड’ ने कहा कि मध्य गाजा पट्टी में एक इजराइली हवाई हमले में उसका एक शीर्ष कमांडर मारा गया है.अयमन नोफेल अभी तक गाजा पट्टी पर इजराइली बमबारी में मारा गया हमास का सबसे कुख्यात चरमपंथी है. अबू मोहम्मद के नाम से पहचाना जाने वाला नोफेल मंगलवार को इजराइली हमलों में मारा गया, जिसमें मध्य गाजा पट्टी में बुरेजी शिविर को निशाना बनाया गया.
4:09 AM. 18 Oct 234:09 AM. 18 Oct
ICICI बैंक पर जुर्माना
भारतीय रिजर्व बैंक ने वाणिज्यिक बैंकों और चुनिंदा एफएलएस की ओर से धोखाधड़ी वर्गीकरण और रिपोर्टिंग पर आरबीआई के निर्देशों के उल्लंघन और गैर-अनुपालन के लिए आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड पर 12.19 करोड़ रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया है. आरबीआई की ओर से यह जानकारी दी गई है.
4:09 AM. 18 Oct 234:09 AM. 18 Oct
तमिलनाडु में दो पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में आठ लोगों की मौत
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के रंगापलयम स्थित एक पटाखा फैक्टरी में मंगलवार को भीषण आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि जिले की एक अन्य पटाखा बनाने की इकाई में धमाके में एक अन्य व्यक्ति की जान चली गई है. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक पुलिस, दमकल एवं बचाव सेवा कर्मी एवं स्थानीय लोग मिलकर आग बुझाने और पीड़ितों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.
4:09 AM. 18 Oct 234:09 AM. 18 Oct
लेबनान की ओर से इजराइल पर हमला
लेबनान और इजराइल की सीमा पर मंगलवार को फिर संघर्ष छिड़ गया. गाजा में लड़ाई शुरू होने के साथ ही इजराइल और लेबनान के सशस्त्र समूहों के बीच छिटपुट झड़पें शुरू हो गयी थीं. मंगलवार सुबह लेबनान से दागी गयी एंटी टैंक मिसाइल उत्तरी इजराइल के मेटुला में गिरी और तीन लोग घायल हो गये. साफिद में जीव मेडिकल सेंटर ने यह जानकारी दी.
4:09 AM. 18 Oct 234:09 AM. 18 Oct
पटाखा गोदाम में हुए विस्फोट
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला स्थित शिवकाशी के पास पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई.
4:09 AM. 18 Oct 234:09 AM. 18 Oct
हिंसा की कीमत जानती है मिजोरम की पुरानी पीढ़ी- राहुल गांधी
मिजोरम में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि जब मैं पहली बार 1986 में यहां आया था तब मिजोरम हिंसा से शांति और सद्भाव की ओर बढ़ कर रहा था. राहुल गांधी ने कहा कि 1987 में मिरजोम को राज्य का दर्जा मिला. बेशक, यहां एक युवा पीढ़ी है जिसने मिजोरम में कभी हिंसा नहीं देखी है, लेकिन मुझे यकीन है कि पुरानी पीढ़ी हिंसा की कीमत जानती है.
7:48 PM. 17 Oct 237:48 PM. 17 Oct
भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान 2025 में संभावित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत को 2040 तक चंद्रमा पर मनुष्य को भेजने का, 2035 तक अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य रखना चाहिए. प्रधानमंत्री मोदी ने गगनयान की पहली प्रदर्शन उड़ान की तैयारियों की समीक्षा की, वैज्ञानिकों से शुक्र ऑर्बिटर मिशन, मंगल लैंडर पर काम करने को कहा है. प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान 2025 में संभावित है.
7:48 PM. 17 Oct 237:48 PM. 17 Oct
‘देश के 60 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है इंडिया’ गठबंधन, बोले राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ देश के 60 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से भी अधिक है. पार्टी उम्मीदवारों के प्रचार के लिए चुनावी राज्य मिजोरम की यात्रा के दौरान राजधानी आइजोल में राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि विपक्षी गठबंधन अपने मूल्यों, संवैधानिक ढांचे और धर्म या संस्कृति से परे लोगों की खुद को अभिव्यक्त करने और सद्भाव से रहने की स्वतंत्रता को संरक्षित कर ‘‘भारत की अवधारणा’’ की रक्षा करेगा.
7:48 PM. 17 Oct 237:48 PM. 17 Oct
विश्वराज सिंह मेवाड़ और भवानी सिंह कालवी बीजेपी में शामिल
विश्वराज सिंह मेवाड़ और भवानी सिंह कालवी बीजेपी में शामिल हुए. बीजेपी में शामिल होने के बाद विश्वराज सिंह मेवाड़ और भवानी सिंह कालवी ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की.
7:48 PM. 17 Oct 237:48 PM. 17 Oct
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आदिश अग्रवाल ने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं जिसमें उन्होंने समलैंगिक विवाह की अनुमति नहीं दी है.
7:48 PM. 17 Oct 237:48 PM. 17 Oct
वैवाहिक समानता का अधिकार देने से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने भारत में LGBTQIA+ समुदाय को वैवाहिक समानता का अधिकार देने से इनकार कर दिया है.
7:48 PM. 17 Oct 237:48 PM. 17 Oct
कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा पंजाब के फिरोजपुर में गिरफ्तार
कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को कुछ दिन पहले एक अधिकारी को उसके कर्तव्य पालन में बाधा डालने के आरोप में, मंगलवार को सुबह फिरोजपुर जिले में उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि जीरा को तड़के करीब साढ़े चार बजे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने उनके आवास पर पेश किया गया. न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जीरा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए. उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक को रूपनगर जेल भेजा गया है.
7:48 PM. 17 Oct 237:48 PM. 17 Oct
केंद्र समलैंगिक लोगों के अधिकारों के संबंध में फैसला करने के लिए पैनल बनाएगा
प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि न्यायालय सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का यह बयान दर्ज करता है कि केंद्र समलैंगिक लोगों के अधिकारों के संबंध में फैसला करने के लिए पैनल बनाएगा. इस बीच न्यायमूर्ति एस. के. कौल ने समलैंगिक जोड़ों को कुछ अधिकार दिए जाने को लेकर प्रधान न्यायाधीश से सहमति जताई. न्यायमूर्ति कौल ने कहा कि समलैंगिक और विपरीत लिंग के संबंधों को एक ही सिक्के के दो पहलुओं के रूप में देखा जाना चाहिए. समलैंगिक संबंधों को कानूनी मान्यता देना वैवाहिक समानता की दिशा में एक कदम है. समलैंगिक विवाह मामले पर न्यायमूर्ति एस. रवींद्र भट्ट ने कहा कि वह प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ के कुछ विचारों से सहमत और कुछ से असहमत हैं.
7:48 PM. 17 Oct 237:48 PM. 17 Oct
सरकार यह सुनिश्चित करें कि समलैंगिक समुदाय के साथ भेदभाव न हो, सुप्रीम कोर्ट ने कहा
प्रधान न्यायाधीश ने मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि कानून यह नहीं मान सकता कि केवल विपरीत लिंग के जोड़े ही अच्छे माता-पिता साबित हो सकते हैं क्योंकि यह समलैंगिक जोड़ों के खिलाफ भेदभाव होगा. उन्होंने कहा कि केंद्र, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश यह सुनिश्चित करें कि समलैंगिक समुदाय के साथ भेदभाव न हो.
7:48 PM. 17 Oct 237:48 PM. 17 Oct
समलैंगिक केवल शहरी अवधारणा नहीं
प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने समलैंगिक विवाह मामले में कहा कि समलैंगिकता केवल शहरी अवधारणा नहीं है या समाज के उच्च वर्ग तक ही सीमित नहीं है.
7:48 PM. 17 Oct 237:48 PM. 17 Oct
इस मामले में चार अलग-अलग फैसले, समलैंगिक विवाह मामले पर बोले प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़
प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने समलैंगिक विवाह मामले पर कहा कि इस मामले में चार अलग-अलग फैसले हैं. यह अदालत कानून नहीं बना सकती, वह केवल इसकी व्याख्या कर सकती है और इसे प्रभावी बना सकती है.
7:48 PM. 17 Oct 237:48 PM. 17 Oct
सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह वाली 21 याचिकाओं पर फैसला सुनाना शुरू किया
समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने का अनुरोध करने वाली याचिकाओं पर फैसला सुनाने के लिए उच्चतम न्यायालय के पांच न्यायाधीशों की पीठ बैठी. न्यायालय ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने का अनुरोध करने वाली 21 याचिकाओं पर फैसला सुनाना शुरू किया.
7:48 PM. 17 Oct 237:48 PM. 17 Oct
राहुल गांधी बाइक पर पीछे बैठकर मिजोरम के पूर्व सीएम ललथनहवला के आवास पहुंचे
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दोपहिया वाहन पर पीछे बैठकर मिजोरम के पूर्व सीएम ललथनहवला के आवास पहुंचे.
7:48 PM. 17 Oct 237:48 PM. 17 Oct
मेरठ के लोहिया नगर में एक घर में विस्फोट
उत्तर प्रदेश के मेरठ के लोहिया नगर में एक घर में विस्फोट होने से 5 लोग घायल हो गए. दीपक मीणा (जिलाधिकारी, मेरठ) ने बताया कि 5 लोग घायल हुए हैं, उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. हमारी टीम मलबे को हटा रही है और तलाशी अभियान जारी है. यहां साबुन रैपिंग और पैकेजिंग का काम होता था. विस्फोट का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है.
7:48 PM. 17 Oct 237:48 PM. 17 Oct
हमास से युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन बुधवार को जाएंगे इजरायल
इजराइल और हमास के बीच जंग लगातार 11वें दिन भी जारी है. इस बीच खबर आ रही है कि हमास से युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन बुधवार को इजरायल जाएंगे.
7:48 PM. 17 Oct 237:48 PM. 17 Oct
दीपोत्सव पर 24 लाख दीयों से जगमगाएगी राम की पैड़ी
अयोध्या में दीपोत्सव को और भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं. दीपोत्सव के तहत राम की पैड़ी पर 11 नवंबर को 24 लाख दीये जलाए जाएंगे और दीपावली की पूर्व संध्या पर यहां ‘लाइट एंड साउंड’ शो का आयोजन शुरू होगा. जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि आगामी 11 नवंबर को सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी पर 24 लाख दीपक जलाए जाएंगे. अयोध्या में 11 नवंबर से राम की पैड़ी पर रोजाना एक भव्य लाइट एंड साउंड शो भी आयोजित किया जाएगा. पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार हर दिन दो शो होंगे और इसे सरकार से हरी झंडी मिल गई है.
7:48 PM. 17 Oct 237:48 PM. 17 Oct
गाजा पर इजराइल की कार्रवाई के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
हमास के खिलाफ इजराइल के हमलों को लेकर सोमवार को यहां विद्यार्थियों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया और फिलिस्तीन को कूटनीतिक समर्थन देने की एवं इजराइल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. दिल्ली पुलिस ने कहा कि उसने विरोध प्रदर्शन के लिए पूर्व अनुमति नहीं लेने के मामले में करीब 60 लोगों को हिरासत में लिया है.
12:52 PM. 17 Oct 2312:52 PM. 17 Oct
भारतीयों को लाने तेल अवीव गए स्पाइसजेट के विमान में आई तकनीकी खामी, जॉर्डन भेजा गया
युद्धग्रस्त इजराइल में फंसे भारतीयों को लाने गए स्पाइजेट के विमान में तकनीकी खामी आ गई है और विमान को समस्या दूर करने के लिए जॉर्डन भेजा गया है. स्पाइसजेट ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत ए340 विमान के जरिये विशेष उड़ान का परिचालन कर रहा है. सूत्रों ने सोमवार को बताया कि विमान के तेल अवीव हवाई अड्डे पर उतरते ही उसमें तकनीकी खामी का पता चला. समस्या को दूर करने के लिए विमान को जॉर्डन ले जाया गया जो इस तरह की समस्या दूर करने का नजदीकी केंद्र है.स्पाइसजेट ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है.
मुख्य बातें
Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in