Breaking News: इजराइल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू लड़ाई के मोर्चे पर पहुंचे, सैनिकों का बढ़ाया हौसला
Copied link
Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले
2:55 AM. 15 Oct 232:55 AM. 15 Oct
ग्राउंड जीरो पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू
इजराइली सेना ने गाजा पट्टी की सीमा पर भारी संख्या में मौजूद है. गाजा के अंदर दाखिल होने को सेना पूरी तरह तैयार है. इंतजार है तो बस आदेश का. इसी कड़ी में आज यानी शनिवार को इजराइल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू लड़ाई के मोर्चे पर पहुंचे. उन्होंने अपने सैनिकों का हौसला बढ़ाया. साथ ही ग्राउंड जीरो के हालात का जायजा लिया.
2:55 AM. 15 Oct 232:55 AM. 15 Oct
एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन ऐतिहासिक- पीएम मोदी
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 141वें सत्र को पीएम मोदी ने संबोधित किया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपनी धरती पर ओलंपिक का आयोजन करने के लिए बहुत उत्साहित है. साल 2036 में भारत में ओलंपिक का सफल आयोजन हो, इसके लिए भारत अपने प्रयासों में कोई कमी नहीं रखेगा. पीएम मोदी ने कह कि पिछले ओलंपिक में कई भारतीय एथलीट ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. हाल में संपन्न हुए एशियन गेम्स में भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया. उससे पहले हुए वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भी हमारे युवा एथलीट ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं.
2:55 AM. 15 Oct 232:55 AM. 15 Oct
महिला आरक्षण कानून लागू करने की मांग
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को लोकसभा और विधानसभाओं की एक तिहाई सीटों के लिए महिला आरक्षण कानून को तत्काल लागू करने की मांग की और कहा कि महिलाओं के पास अब बर्बाद करने के लिए समय नहीं है. प्रियंका यहां द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की ओर से आयोजित महिला अधिकार सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं.
2:55 AM. 15 Oct 232:55 AM. 15 Oct
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति सेशन का उद्घाटन
पीएम मोदी मुंबई पहुंचे गये हैं, थोड़ी देर में वो अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति सेशन का उद्घाटन करेंगे. इसी सिलसिले में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र पहुंची है.
10:23 PM. 14 Oct 2310:23 PM. 14 Oct
हिमाचल के उद्योगपति ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 40 लाख रुपये दिए
हिमाचल प्रदेश के उद्योगपति प्रेम सिंह राणा ने राज्य में बीते दिनों बाढ़ से हुई तबाही के मद्देनजर राहत और बचाव कार्यों के लिए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 40 लाख रुपये दिए हैं. कांगड़ा जिले के बैजनाथ क्षेत्र के मूल निबासी राणा ने मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू को 40 लाख रूपये का चेक भेंट किया. राणा फरीदाबाद में 225 बेड वाले सुप्रीम हॉस्पिटल के चेयरमैन हैं. इसके अलावा वह दिल्ली में सुप्रीम इम्पेक्स ब्रांड के तहत वस्त्र निर्यात का व्यवसाय भी करते हैं.
6:10 PM. 14 Oct 236:10 PM. 14 Oct
नेपाल में मनांग एयर का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट घायल
नेपाल में मनांग एयर का एक हेलीकॉप्टर शनिवार को एक पर्वतीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसका पायलट घायल हो गया. नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के उप निदेशक जगन्नाथ निरुला ने बताया कि एवरेस्ट आधार शिविर के पास लुकला के समीप उड़ान भरने वाला हेलीकॉप्टर 9एन एएनजे थोड़ा पलट गया और उत्तर-पूर्वी नेपाल के लोबुचे में उतरने की कोशिश करने के दौरान उसमें आग लग गई. निरुला के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में केवल पायलट प्रकाश सेधई सवार थे, जिन्हें हादसे में चोटें आई हैं. उन्होंने बताया कि घायल पायलट को इलाज के लिए विमान से काठमांडू ले जाया गया है. हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. मनांग एयर का एक हेलीकॉप्टर जुलाई में सोलुखुंबु जिले में लिखुपाइक ग्रामीण नगरपालिका के लामजुरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई थी.
2:50 PM. 14 Oct 232:50 PM. 14 Oct
अलकायदा से भी बदतर है हमास, बोले बाइडन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास आतंकवादी संगठन अलकायदा से भी बदतर है. बाइडन ने फिलाडेल्फिया में ‘हाइड्रोजन हब्स’ में अपने संबोधन में कहा कि हमें जितना अधिक इस हमले के बारे में पता चलता है वह उतना और अधिक भयावह प्रतीत होता है. एक हजार से अधिक निर्दोष लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें 27 अमेरिकी भी शामिल हैं.
2:50 PM. 14 Oct 232:50 PM. 14 Oct
भारत और श्रीलंका संस्कृति, वाणिज्य और सभ्यता का गहरा इतिहास करते हैं साझा, बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम भारत और श्रीलंका के बीच राजनयिक और आर्थिक संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं. नागपट्टिनम और कांकेसंतुराई के बीच नौका सेवा का शुभारंभ हमारे संबंधों को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. उन्होंने कहा कि भारत और श्रीलंका संस्कृति, वाणिज्य और सभ्यता का गहरा इतिहास साझा करते हैं.
2:50 PM. 14 Oct 232:50 PM. 14 Oct
दूसरी फ्लाइट में यात्रियों द्वारा ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए गए
इज़राइल से 235 भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरी उड़ान दिल्ली पहुंची. विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने उनका स्वागत किया. इजराइल से ऑपरेशन अजय के तहत 235 भारतीय नागरिकों को लेकर आ रही दूसरी फ्लाइट में यात्रियों द्वारा ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए गए.
2:50 PM. 14 Oct 232:50 PM. 14 Oct
TSPSC की महिला उम्मीदवार ने की आत्महत्या
हैदराबाद में TSPSC की अधिसूचना स्थगित होने के कारण TSPSC की महिला उम्मीदवार ने अशोक नगर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. बीजेपी सांसद डॉ के लक्ष्मण ने ट्वीट किया कि एक छात्रा कुम. प्रवल्लिका की आत्महत्या बेहद दर्दनाक खबर है. वे कई महीनों से सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी लेकिन BRS सरकार द्वारा परीक्षाओं को बार-बार रद्द करने और स्थगित करने के कारण, उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया है.
12:35 PM. 14 Oct 2312:35 PM. 14 Oct
इजराइल से 235 भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरी उड़ान दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी
इजराइल से 235 भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरी उड़ान दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी. आपको बता दें कि शुक्रवार को इजराइल से 212 भारतीय नागरिकों को लेकर पहली उड़ान दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी थी.
मुख्य बातें
Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in