PM Modi Speech: 'बालक बुद्धि 99 नंबर की मार्कशीट लेकर मना रहा खुशियां', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जारी चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा.

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राहुल गांधी को बालक बुद्धि बताया. उन्होंने राहुल गांधी के सदन में दिए भाषण पर हमला करते हुए कहा, कल सदन में बचकाना हरकत देखी गई. सहानुभूति पाने के लिए ड्रामा चलाया गया. पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, सदन में कहा गया, मुझे इसने मारा, मुझे इसने मारा, यहां मारा वहां मारा, यही चल रहा था. पीएम मोदी ने कहा, बालक बुद्धि में न बोलने का ठीकाना होता है और न ही व्यवहार पर बस होती है. पीएम मोदी ने कहा, जब ये बालक बुद्धि पूरी तरह सवार हो जाती है तो सदन में भी किसी के गले पड़ जाते हैं. ये बालक बुद्धि जब अपनी सीमाएं खो देती है तो सदन के अंदर बैठ कर आंखें मारते हैं.

राहुल गांधी पर संस्थाओं पर झूठ बोलने के गंभीर आरोप

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर हमला जारी रखते हुए कहा, इनपर संस्थाओं पर झूठ बोलने के गंभीर आरोप हैं. वो भूल रहे हैं कि हजारों करोड़ रुपये की हेरफेर के मामले में जमानत पर बाहर हैं. ओबीसी वर्ग को चोर बताने पर सजा पा चुके हैं. इन पर सावरकर को अपमान करने का आरोप है और केस चल रहा है. SC पर टिप्पणी को लेकर माफी मांगी थी.

देश ने 1 जुलाई को मनाया खटाखट दिवस

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा देश ने 1 जुलाई को खटाखट दिवस मनाया. कांग्रेस ने माताओं और बहनों के साथ झूठ बोला. ये झूठ कांग्रेस को तबाह कर देगी. कांग्रेस ने चुनाव में देशवासियों को गुमराह किया. पीएम मोदी ने कहा, 1 जुलाई को लोग अपने बैंक अकाउंट चेक रहे थे. कांग्रेस ने घोषणापत्र में महिलाओं को हर महीने 8500 रुपये देने का वादा किया था.

कांग्रेस 99 के फेर में फंस गई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला करते हुए एक कहानी सुनाई. पीएम मोदी ने कहा, मैं अपने सामान्य जीवन के अनुभव से बताता हूं. कोई छोटा बच्चा साइकिल लेकर निकला है और अगर वो बच्चा गिर जाता है, साइकिल से लुढ़क जाता है, रोने लगता है तो कोई बड़ा व्यक्ति उसके पास जाता है और उसे बहलाने के लिए कहता है कि देखो चींटी मर गई, चिड़िया उड़ गई, ऐसा करके उसका मन ठीक करने का प्रयास करते हैं. आजकल बच्चे का मन बहलाने का काम चल रहा है. और कांग्रेस का इकोसिस्टम आजकल ये मन बहलाने का काम कर रही है. 1984 के चुनाव को याद कीजिए. उसके बाद इस देश में 10 लोकसभा के चुनाव हुए. इसके बावजूद भी कांग्रेस 250 के आंकड़े को छू नहीं पाई है. इस बार कांग्रेस 99 के चक्कर में फंस गई.

सदन में जो हुआ, उसे बचकाना मानकर नजर अंदाज नहीं किया जा सकता, पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा, कल जो कुछ हुआ, उसे गंभीरता से लिए बिना हम संसदीय लोकतंत्र की रक्षा नहीं कर पाएंगे. हमें इन कृत्यों को बचकाना कहकर, बचकाना मानकर, कतई नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और मैं ये इसलिए कह रहा हूं क्योंकि इसके पीछे की मंशा अच्छी नहीं है. इरादे गंभीर खतरे के हैं. मैं देशवासियों को भी जागृत करना चाहता हूं. विपक्ष पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा, इन लोगों का झूठ हमारे देश के नागरिकों की विवेक पर आशंका व्यक्त करता है. उनकी झूठ देश की सामान्य बुद्धि पर एक तमाचा मारने की निर्लज्ज हरकत है.

Also Read: Narendra Modi Speech: पीएम मोदी ने कांग्रेस को ‘परजीवी’ बताया, कहा- जिससे गठबंधन उसी का वोट खा जाती है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >