'ये भारत का समय है...', ग्लोबल बिजनेस समिट में बोले पीएम मोदी- हमने 10 करोड़ फर्जी नामों को कागजों से हटाया

ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 में पीएम मोदी ने कहा कि देश तेजी से विकास कर रही है. हमारा निर्यात बढ़ रहा है और चालू खाता घाटा कम हो रहा है.मुद्रास्फीति नियंत्रण में है। यह वह समय है जब अवसर और आय दोनों बढ़ रहे हैं. गरीबी कम हो रही है.

दिल्ली में आयोजित ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि विघटन, विकास और विविधीकरण की चर्चा के बीच यह भारत का समय है. भारत पर दुनिया का भरोसा लगातार बढ़ रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि यह वह समय है जब हमारी आर्थिक वृद्धि लगातार लगातार बढ़ रही है और राजकोषीय घाटा कम हो रहा है. यह आय बढ़ाने, गरीबी घटने का समय है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गरीबी के नाम पर उद्योग चलाने वालों को अपनी दुकानें 2014 के बाद बंद करनी पड़ीं, 25 करोड़ लोग पिछले दस वर्ष में गरीबी से बाहर आए हैं.

कांग्रेस पर साधा निशाना
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर करारा हमला करते हुए कहा कि हमारे यहां कांग्रेस सरकार के समय से ही कागजों में 10 करोड़ ऐसे नाम चले आ रहे थे जो फर्जी लाभार्थी थे. ऐसे लाभार्थी जिनका जन्म ही नहीं हुआ था. ऐसी विधवाएं, जो बेटी कभी पैदा ही नहीं हुई थी. हमने ऐसे 10 करोड़ फर्जी नामों को कागजों से हटाया. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक प्रधानमंत्री कहकर गए थे कि 1 रुपया निकलता है तो 15 पैसा पहुंचता है. हमने डायरेक्ट ट्रांसफर किए, 1 रुपया निकलता है तो 100 पैसे पहुंचते हैं.

भविष्य सुरक्षित करना चाहता हूं- पीएम मोदी
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मैं जाने से पहले आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करना चाहता हूं. मैं ऐसी राजनीति से दूर हूं जहां 4 अतिरिक्त वोटों के लिए खजाना खाली हो जाता है. इसलिए हमने अपने फैसलों में वित्त प्रबंधन को सबसे ज्यादा महत्व दिया. बिजली के प्रति कुछ दलों का दृष्टिकोण ऐसा है कि इससे देश की बिजली व्यवस्था तबाह हो सकती है. उन्होंने कहा कि मेरा दृष्टिकोण अलग है.

Also Read: नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने पर सोनिया गांधी का रिएक्शन, जयंत-अखिलेश ने जताई खुशी, मायावती ने की यह डिमांड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >