मोदी सरकार के 9 साल पर मल्लिकार्जुन खरगे का हमला, कहा- बिगड़ा बजट, जीना दुश्वार

मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर महंगाई को लेकर तगड़ा हमला किया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, हर जरूरी चीज पर GST की मार. बिगड़ा बजट, जीना दुशवार. खरगे ने आगे मोदी सरकार पर अहंकारी दावे करने का आरोप लगाया और कहा, महंगाई तो दिखती नहीं या ये महंगी चीज हम खाते ही नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में केंद्र सरकार ने 9 साल का अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है. इस मौके पर बीजेपी देशभर में कार्यक्रम का आयोजन कर रही है. इधर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर महंगाई को लेकर हमला बोला है.

मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार के 9 साल पूरा होने पर एक ट्वीट किया और नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली केंद्र सरकार पर हमला किया. खरगे ने कहा, 9 साल में जानलेवा महंगाई बढ़ी है. उसके बाद खरगे ने बीजेपी पर लूट का आरोप लगाया और लिखा, पिछले 9 साल में बीजेपी ने जनता की कमाई लूट ली है.

बिगड़ा बजट, जीना दुशवार : खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर महंगाई को लेकर तगड़ा हमला किया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, हर जरूरी चीज पर GST की मार. बिगड़ा बजट, जीना दुशवार. खरगे ने आगे मोदी सरकार पर अहंकारी दावे करने का आरोप लगाया और कहा, महंगाई तो दिखती नहीं या ये महंगी चीज हम खाते ही नहीं. अच्छे दिनों से अमृतकाल की यात्रा, महंगाई से जनलूट की बढ़ती गई मात्रा.

Also Read: कांग्रेस पर अमित शाह का पलटवार : बोले – 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी

खरगे ने 1 मिनट का जारी किया वीडिेया, मोदी सरकार पर गंभीर आरोप

मल्लिकार्जुन खरगे ने कविता लिखकर मोदी सरकार पर हमला किया, तो ट्वीट के साथ एक मिनट का वीडियो भी जारी किया. वीडियो में लिखा, भाजपा की लूट से जानलेवा महंगाई, 9 सालों में कोई नहीं हुई कार्रवाई. वीडियो में महंगाई कैसे बढ़ी इसको लेकर आंकड़े दिये गये हैं. रसोई गैस सिलेंडर 2014 में 410 रुपये, 2023 में इसकी कीमत बढ़कर 1103 रुपये हो गयी. पेट्रोल की कीमत 2014 में 71 रुपये थी, 2023 में बढ़कर 97 रुपये हो गयी. जबकि डीजल की कीमत 2014 में 57 रुपये थी, जो 2023 में बढ़कर 90 रुपये हो गयी. एक मिनट के वीडियो में कांग्रेस ने मोदी सरकार पर खाद्य पदार्थ की कीमत में बढ़ोतरी का आरोप लगाया. वीडियो के आखिर में कांग्रेस ने लिखा, महंगाई का विकास लगातार जारी. 9 सालों के अच्छे दिन देश पर भारी.

संसद के उद्घाटन पर भी खरगे ने मोदी पर बोला हमला

नये संसद भवन के उद्घाटन को लेकर भी मल्लिकार्जुन खरगे ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला किया. उन्होंने कहा, जो उन्हें (भाजपा) उद्घाटन करना था वो उन्होंने किया है. वो नहीं चाहते थे कि राष्ट्रपति संसद भवन का उद्घाटन करें. एक अध्यक्ष के नाते उन्हें जो गौरव मिलना चाहिए था वो नहीं मिला, ये दुख की बात है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >