Narendra Modi Birthday : जन्मदिन पर झुग्गी बस्ती में गए पीएम मोदी, PMAY के लाभार्थियों ने परोसी ‘खीर’

Narendra Modi Birthday : प्रधानमंत्री आवास योजना के एक लाभार्थी के घर का जब प्रधानमंत्री ने उद्धाटन किया तो लाभार्थी की पुत्रवधू ने मोदी के 74वें जन्मदिन पर उन्हें ‘खीर’ परोसी. मोदी लाभार्थी के परिवार के ‘गृह प्रवेश’ कार्यक्रम में शामिल हुए.

Narendra Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भुवनेश्वर के गडकाना में सबर साही झुग्गी बस्ती का दौरा किया और पीएमएवाई (प्रधानमंत्री आवास योजना)-शहरी के लाभार्थियों के घरों का उद्घाटन किया.

मोदी के साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी मौजूद थे. उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लाभार्थियों के साथ लगभग 30 मिनट बिताए और उनसे बातचीत की.

झुग्गी-बस्ती के निवासियों ने पारंपरिक रूप से उनका स्वागत करते हुए उन्हें ‘अंग वस्त्र’ भेंट किया और उनके माथे पर चंदन लगाया.

मोदी का स्वागत करने के लिए यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर गडकाना तक सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग खड़े रहे.

प्रधानमंत्री आवास योजना के एक लाभार्थी के घर का जब प्रधानमंत्री ने उद्धाटन किया तो लाभार्थी की पुत्रवधू ने मोदी के 74वें जन्मदिन पर उन्हें ‘खीर’ परोसी. मोदी लाभार्थी के परिवार के ‘गृह प्रवेश’ कार्यक्रम में शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janardan pandey

जनार्दन पांडेय प्रभात खबर डिजिटल में रेजिडेंट एडिटर हैं. पिछले 14 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और न्यूज रूम, डिजिटल रणनीति और ऑडियंस ग्रोथ पर काम कर रहे हैं. इससे पहले वे अमर उजाला, न्यूज18 और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में नए प्रयोग, AI, सॉल्यूशन जर्नलिज्म और मीडिया इनोवेशन उनके पसंदीदा विषय हैं. साल 2024 में उन्हें एक्सचेंज4मीडिया के 40 अंडर 40 सम्मान से सम्मानित किया गया. वे इंडो जर्मन जर्नलिज्म कनेक्ट फेलो भी रह चुके हैं.

जनार्दन दो पुस्तकों के लेखक हैं. बिहार विधानसभा चुनाव पर लिखी उनकी पुस्तक 'बिहार जनादेश 2025: NDA की प्रचंड जीत की पूरी कहानी' और "Rewiring Trust in Journalism" हैंडबुक को व्यापक सराहना मिली. वे समय समय पर डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता और बदलती तकनीक पर लिखते हैं और पत्रकारों को प्रशिक्षण भी देते हैं। 📩 संपर्क : janardan.pandey@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >