बीजेपी को वोट दिया तो देवर ने भाभी को बेरहमी से पीटा, सीएम शिवराज ने सुरक्षा और आर्थिक मदद का दिया आश्वासन

पीड़िता समीना ने बताया, मैंने भाजपा को वोट दिया था इसलिए मेरे देवर जावेद ने नाराज होकर मेरे साथ मारपीट की. उसके बताया, बीजेपी की जीत पर उनके बच्चे जब जश्न मना रहे थे, तो उसी दौरान उनका देवर जावेद खां वहां पहुंच गया. पहले तो उसने जमकर गाली-गलौज की, फिर विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की.

मध्य प्रदेश के सीहोरा से एक मुस्लिम महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि महिला को उसके देवर ने इसलिए पीटा क्योंकि उसने विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी को वोट दिया था. पीड़िता की शिकायत पर अहमदपुर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है.

पीड़ित महिला ने सुनाई आपबीती

पीड़िता समीना ने बताया, मैंने भाजपा को वोट दिया था इसलिए मेरे देवर जावेद ने नाराज होकर मेरे साथ मारपीट की. उसके बताया, बीजेपी की जीत पर उनके बच्चे जब 4 दिसंबर को शाम 5 बजे जश्न मना रहे थे, तो उसी दौरान उनका देवर जावेद खां वहां पहुंच गया. पहले तो उसने जमकर गाली-गलौज की, फिर विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिली पीड़िता

पीड़िता समीना ने मारपीट के मामले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात की. सीएम शिवराज से मिलकर समीना ने पूरी घटना के बारे में जानकारी दी. उसने कहा, मैं भैया के साथ हूं, मैं उनको वोट दूंगी.

समीना से मुलाकात के बाद सीएम शिवराज ने दिया सुरक्षा और आर्थिक मदद की आश्वासन

पीड़ित समीना से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया और बताया कि पीड़िता को पूरी सुरक्षा दी जाएगी. शिवराज ने ट्वीट किया और लिखा, मजबूत लोकतंत्र के लिए भाजपा को अपना मत देने पर मेरी एक बहन को उसके परिवार द्वारा प्रताड़ित करने का मामला मेरे संज्ञान में आया है. मैंने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित कर उचित कार्रवाई करने को कहा है. इसके साथ ही पीड़ित बहन को पूरी सुरक्षा व आर्थिक मदद भी दी जाएगी. मेरी बहन, तुम किसी बात की चिंता मत करना, तुम्हारा भाई सदैव तुम्हारे साथ है.

शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की

महिला का आरोप है कि उसने अपने साथ मारपीट की शिकायत पुलिस में की है, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया. बाद में उसने कलेक्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा. हालांकि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

बीजेपी की तीन राज्यों में प्रचंड जीत

हाल में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रचंड जीत दर्ज की. तीनों राज्यों में बीजेपी अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में है. मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से बीजेपी ने 163 सीटें अपने नाम कर ली. जबकि राजस्थान में बीजेपी ने 115 और छत्तीसगढ़ में 54 सीटों पर जीत दर्ज की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >