नेताओं से अच्छे तो चम्बल के डाकू थे... मुनव्वर राणा के इस तंज को ट्रोल कर रहे हैं यूजर्स

मशहूर शायर मुनव्वर राणा आए दिन अपने ट्वीट के कारण ट्रोल होते हैं. वो अपनी शायरी से ज्यादा अपनी ट्वीट के कारण चर्चा में रहते हैं. आज फिर से राणा का एक ट्वीट चर्चा का विषय बन गया है.

मशहूर शायर मुनव्वर राणा आए दिन अपने ट्वीट के कारण ट्रोल होते हैं. वो अपनी शायरी से ज्यादा अपनी ट्वीट के कारण चर्चा में रहते हैं. आज फिर से राणा का एक ट्वीट चर्चा का विषय बन गया है. आज उन्होंने ट्वीट किया है इस मुल्क के नेताओं से अच्छे तो चम्बल के डाकू थे, जो अमीरों से लूटते थे और ग़रीबों में बांट देते थे!, समाजी बेबसी हर शहर को मक़तल बनाती है, कभी नक्सल बनाती है कभी चम्बल बनाती है. इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर जमकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.

उनके ट्वीट पर एक यूजर ने जवाब में लिखा बोलना कितना आसान होता है, कभी असली डाकू इनके सामने हो तो असली शायरी की पिचकारियां निकलेंगी.

एक अन्य यूजर ने राणा का खूब मजाक बनाया, उन्होंने लिखा ज़िबह की छुरी भी और इंजेक्शन की सूई भी, एक ही फौलाद से बन जाता है. एक ही समाज से निकल कर, कोई “—–” तो कोई “ए पी जे अब्दुल कलाम” बन जाता है.

फजीहत यहीं नहीं रुकी एक यूजर ने राणा को कुछ इस तरीके से जवाब दिया, उन्होंने जवाब में लिखा सियासत है जनाब, हर किसी की जबान लड़खड़ा जाती है, अब शायरों वालो के भी, जीभ फिसलने वालीं है.

इससे पहले भी दो दिनों पहले ही मुनव्वर राणा ने एक ट्वीट कर उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सभी नागरिकों को समान रूप से देखने की अपील की है. उन्होने कहा है कि अगर शराब की बिक्री पर पाबंदी हटाई गई है तो गोश्त भी बिकने दिया जाए. उन्होंने ट्वीट में लिखा, “योगी जी शराब पीने वालों को शराब पिलवाइए लेकिन हम लोगों को भी गोश्त खाने दीजिए.” उन्होंने ट्वीट में आगे शेर लिखा, “कम से कम इंसाफ का दामन ना छोड़ो हाथ से, मैं नहीं कहता कि तुम मेरी तरफ़दारी करो.”

इस ट्वीट पर भी राणा कि जमकर खिंचाई की गई थी. यूजर्स ने उनके इस ट्वीट पर खूब ट्रोल किया था. एक यूजर ने मजाकिए अंदाज में लिखा था, इनकी भी मांगने की आदत जाएगी नही. वहीं एक यूजर ने भी मुनव्वर राणा के ट्वीट पर लिखा बुजुर्ग उम्र से,दिमाग से 0 जीरो.

मालूम हो कि 40 दिनों के लॉकडाउन के बाद सरकार ने शराब की दुकानों को खोलने का निर्णय लिया था. हालांकि इस दौरान शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन किए जाने का निर्देश दिया गया था.

2014 में उर्दू साहित्य के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटने वाले मुनव्वर राणा ने लगभग एक साल बाद यह पुरस्कार लौटा दिया था. सन् 2015 के बिहार विधान सभा चुनाव के लिए नागरिक समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा “असहिष्णुता” आंदोलन के दौरान शुरू किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >