Maharashtra: पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेल टैंकर में लगी भीषण आग, चार की मौत, तीन घायल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने दुर्घटना पर दुख जताया. उन्होंने कहा, दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये जिनका एक स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है. मैं उनके कुशल होने की प्रार्थना करता हूं.

महाराष्ट्र के पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को रसायन से भरे एक टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें आग लग गई और इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी, वहीं तीन लोग घायल हो गये.

टैंकर में आग लगने के बाद मौके पर लगी वाहनों की जाम

पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेल से भरे टैंकर में आग लगने के बाद सड़क पर वाहनों की भीड़ लग गई, जिसे कुछ घंटों में हटा दिया गया. एक अधिकारी ने बताया कि घटना लोनावाला और खंडाला के बीच घटी. उन्होंने कहा कि दुर्घटना होने के बाद टैंकर में आग लगी और रसायन में विस्फोट होने से निकले अंगारे सड़क पर चल रहे वाहनों पर गिरने लगे. लोनावाला थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क पर चल रहे चार वाहन चालक इस घटना में घायल हो गये जिनमें से तीन की मौत हो गयी. इसके अलावा टैंकर में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए.

देवेन्द्र फडणवीस ने दुर्घटना पर जताया दुख

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने दुर्घटना पर दुख जताया. उन्होंने कहा, दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये जिनका एक स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है. मैं उनके कुशल होने की प्रार्थना करता हूं. उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस, राजमार्ग पुलिस, आईएनएस शिवाजी के कर्मी और दमकल कर्मी घटनास्थल पर तैनात हैं और आग पर काबू पा लिया गया है.

Also Read: महाराष्ट्र: कम बारिश से फसल नुकसान होने पर भी किसानों को मिलेगा मुआवजा, एकनाथ शिंदे सरकार ने की बड़ी घोषणा

हादसे के बाद आवागमन रोक दिया गया था

पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग के एक तरफ से यातायात शुरू हो गया है. जल्द ही दूसरी तरफ का रास्ता खोल दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि आग के कारण एक्सप्रेसवे पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया और सड़क पर बिखरे मलबे को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >