BMW हिट एंड रन मामला, आरोपी के पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, CM शिंदे बोले- दोषी के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

Mumbai Hit-And-Run Case: महाराष्ट्र में BMW कार ने रविवार को बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया. इस घटना में महिला की मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल है. इस घटना में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, दोषी के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई.

Mumbai Hit-And-Run Case: मछुआरा समुदाय से ताल्लुक रखने वाला दंपत्ति मछली खरीदकर घर लौट रहा था. तभी तेज रफ्तार BMW कार ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी. महिला को कार ने टक्कर मारने के बाद काफी देर तक घसीटते रहा, जबकि पति गाड़ी से कूदने में कामयाब रहा. हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. वर्ली पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

आरोपी के पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया

डीसीपी जोन 3 कृष्णकांत उपाध्याय ने बताया, वर्ली हिट एंड रन मामले के आरोपी व्यक्ति के पिता राजेश शाह को वर्ली पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया है, कार में मौजूद एक और व्यक्ति राजेंद्र सिंह भी हिरासत में है. पुलिस को अभी तक मिहिर के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

टक्कर मारने के बाद ड्राइवर कार लेकर फरार

मुंबई पुलिस ने बताया, घटना आज सुबह 5:30 बजे की है जब बाइक सवार दंपत्ति वर्ली के अटरिया मॉल के सामने से गुजर रहे थे. घटना के बाद ड्राइवर अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया.

कार सवार के पिता शिंदे गुट के नेता

मुंबई हीट एंड रन मामले में कार चला रहे शख्स का शिवसेना से कनेक्शन सामने आया है. बताया जा रहा है कि कार चला रहे शख्स का कनेक्शन शिंदे गुट के शिवसेना से है. कार चला रहे शख्स मिहिर शाह के पिता शिंदे गुट के शिवसेना में पदाधिकारी हैं. हालांकि जब इस बारे में मुख्यमंत्री शिंदे से पूछा गयाख, तो उन्होंने किया, दोषी चाहे जो कोई भी हो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बई पुलिस ने बताया, BMW कार पालघर स्थित एक राजनीतिक पार्टी के नेता की है और उनका बेटा ड्राइवर के साथ कार में बैठा था. तक महिला की पहचान वर्ली कोलीवाड़ा निवासी कावेरी नखवा (उम्र 45) के रूप में हुई है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, मुंबई में जो हिट एंड रन मामला हुआ है, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. मैंने पुलिस से बात की है. जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. हम सभी के साथ समान व्यवहार करते हैं. जो भी होगा, वह कानूनी होगा.

Also read: Mumbai में महिला को 100 मीटर तक घसीटता रहा बीएमडब्ल्यू का ड्राइवर, मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >