Multi-Crore Heist: पूर्व IPS अधिकारी का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट, कोर्ट ने दी इजाजत, जानें पूरा मामला

पूर्व आईएएस अधिकारी धीरज सेतिया की लाई डिटेक्टर टेस्ट गुजरात के बजाय नयी दिल्ली के फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) CBI में कराया जाएगा. सेतिया ने एक आवेदन देकर अनुरोध किया था कि उसका पॉलीग्राफी टेस्ट एक स्वतंत्र एजेंसी से कराया जाए.

करोड़ों रुपये की लूट के मामले में पूर्व आईपीएस अधिकारी धीरज सेतिया की लाई डिटेक्टर टेस्ट को कोर्ट से अनुमति मिल गयी है. गुड़गांव कोर्ट ने एसटीएफ को आईपीएल अधिकारी धीरज की लाई डिटेक्टर टेस्ट करने का निर्देश दिया.

गुजरात के बजाय नयी दिल्ली में होगा पूर्व IPS का लाई डिटेक्टर टेस्ट

पूर्व आईएएस अधिकारी धीरज सेतिया की लाई डिटेक्टर टेस्ट गुजरात के बजाय नयी दिल्ली के फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) CBI में कराया जाएगा. सेतिया ने एक आवेदन देकर अनुरोध किया था कि उसका पॉलीग्राफी टेस्ट एक स्वतंत्र एजेंसी से कराया जाए. दूसरी ओर एसटीएफ ने आशंका जतायी थी कि अगर जांच दिल्ली-एनसीआर में की गयी, तो आरोपी नतीजों को प्रभवित कर सकता है.

कोर्ट ने निलंबित आईएएस अधिकारी के अनुरोध को स्वीकार किया

कोर्ट ने निलंबित आईएएस अधिकारीर के अनुरोध को स्वीकार किया और कहा, अभियोजन पक्ष की ओर से जो आशंका व्यक्त की गयी है, वह पूरी तरह से अलग नहीं है. कोर्ट ने कहा, आरोपी जब 11 और 12 जुलाई को एफएसएल गांधीनगर गया, तो उसे अपने वकील की उपस्थिति में पॉलीग्राफी टेस्ट की अनुमति नहीं दी गयी थी.

लाई डिटेक्टर टेस्ट के दौरान मौजूद रहेंगे आरोपी अधिकारी के वकील

निलंबित आईएएस अधिकारी के लाई डिटेक्टर टेस्ट के दौरान आरोपी आईएएस अधिकारी धीरज सेतिया के साथ उनके वकील बगल के कमरे में मौजूद रहेंगे. हालांकि पूछताछ के दौरान वकील को उपस्थित रहने की अनुमति नहीं दी गयी है. बताया जा रहा है, आरोपी आईएएस अधिकारी को एक साउंडप्रूफ कमरे में बैठाया जाएगा और वकील केवल उसे देख पायेंगे. हालांकि आरोपी अधिकारी अपने वकील को नहीं देख पायेगा.

आरोपी आईएएस अधिकारी पर करोड़ों रुपये के लूटकांड को दबाने का आरोप

गौरतलब है कि इसी साल अगस्त में चार करोड़ रुपये की लूट हुई थी. विकास लागरपुरिया गिरोह के सदस्य फ्लैट में दाखिल हुए और एक निजी कंपनी से करोड़ों रुपये की लूट कर ली. निलंबित आईएएस अधिकारी पर लूटकांड को दबाने का आरोप है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >