Video : पंजाब के पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाका, थर्राया इलाका, 5 की मौत

Video : पंजाब में पटाखा फैक्टरी में धमाके से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हैं. घायलों को इलाज किया जा रहा है. धमाके का वीडियो सामने आया है जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक रहा होगा.

Video : पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले के लांबी क्षेत्र में स्थित एक पटाखा निर्माण और पैकेजिंग फैक्टरी में जोरदार धमाका हुआ. इससे पूरा इलाका थर्रा गया. धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई, और करीब 30 अन्य घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, यह हादसा देर रात करीब एक बजे हुआ. लांबी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जसपाल सिंह ने बताया कि धमाका सिंहावाली-कोटली रोड पर स्थित दो मंजिला फैक्टरी में हुआ जहां प्रवासी मजदूर काम करते थे. हादसे का वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो

डीएसपी ने बताया कि घायलों को एम्स बठिंडा समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. घायल लोगों में से ज्यादातर की हालत खतरे से बाहर है. उन्होंने कहा कि धमाके के कारणों की जांच जारी है. श्री मुक्तसर साहिब के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि धमाका फैक्टरी के निर्माण खंड के एक कमरे में हुआ जिससे छत ढह गई. एसएसपी ने कहा कि कई लोग मलबे के नीचे दब गए थे, जिन्हें निकालने के लिए, पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया.

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि धमाका पटाखा निर्माण इकाई में प्रयुक्त सामग्री के कारण हुआ, लेकिन वास्तविक कारण का पता जांच और फॉरेंसिक परीक्षण के बाद ही चलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >