MP Election Results 2023: प्रचंड जीत पर बोले शिवराज, ना कांटा मिला और ना टक्कर

MP Election Results 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत दर्ज की. चुनाव आयोग के ओर से जारी अपडेट के अनुसार देर रात तक बीजेपी 160 सीट पर शानदार जीत दर्ज की चुकी थी, जबकि 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी. वहीं कांग्रेस को 65 सीटों पर जीत मिल चुकी थी और एक पर बढ़त बनाए हुए थी. बुधनी सीट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विस्फोटक जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को एक लाख से अधिक वोटों से हराया है. शिवराज को कुल 164951 वोट मिले. मध्य प्रदेश के नतीजों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

4:30 AM. 4 Dec 23 4:30 AM. 4 Dec

MP Election Results 2023 Live: प्रचंड जीत पर बोले शिवराज, ना कांटा मिला और ना टक्कर

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एमपी में बीजेपी की धमाकेदार जीत के बाद कहा, इस बार बड़ी जीत है. कुछ लोगों ने कहा कि सत्ता विरोधी लहर है और कुछ ने कहा ‘कांटे की टक्कर है. ना कांटा मिला ना टक्कर’.

4:30 AM. 4 Dec 23 4:30 AM. 4 Dec

MP Election Results 2023 Live: एमपी चुनाव जीतने के बाद उम्मीदवारों ने चुनाव अधिकारियों से प्रमाण पत्र ग्रहण किया

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के विजेता उम्मीदवारों ने भोपाल में चुनाव अधिकारी से अपना विजयी प्रमाण पत्र प्राप्त किया.

4:30 AM. 4 Dec 23 4:30 AM. 4 Dec

MP Election Results 2023 Live: चुनाव आयोग ने कहा- बीजेपी मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिए तैयार

चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा मध्य प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के लिए तैयार है क्योंकि उसने 126 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है. वोटों की गिनती अभी भी जारी है.

12:44 AM. 4 Dec 23 12:44 AM. 4 Dec

MP Election Results 2023 Live: बीजेपी को 83 सीटों पर मिली जीत, 81 पर आगे

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में बीजेपी को 83 सीटों पर जीत मिल चुकी है. जबकि 81 सीटों पर अब भी आगे है. दूसरी ओर कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत मिली है और 44 में पार्टी बढ़त बनाए हुए है.

12:44 AM. 4 Dec 23 12:44 AM. 4 Dec

MP Election Results 2023 Live: बीजेपी की चैतन्य कश्यप ने रतलाम सीट पर दर्ज की जीत

बीजेपी की चैतन्य कश्यप ने कांग्रेस के पारस सकलेचा को 60,708 वोटों के अंतर से हराकर अपनी रतलाम सीट बरकरार रखी. कश्यप लगातार तीसरी बार जीते.

https://fb.watch/oI5WCArIYl/

12:44 AM. 4 Dec 23 12:44 AM. 4 Dec

MP Election Results 2023 Live: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और फग्गन सिंह कुलस्ते पीछे

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के अब तक के रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ बीजेपी प्रदेश में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर प्रतीत हो रही है लेकिन केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और फग्गन सिंह कुलस्ते मतगणना में पीछे हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आठवें दौर की गिनती के बाद मुरैना जिले की दिमनी सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के बलवीर सिंह दंडोतिया से 1,667 मतों के अंतर से पीछे हैं. वहीं केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला जिले की निवास सीट से 10वें चरण की गणना के बाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी चैन सिंह वरकड़े से 5,553 वोट के अंतर से पीछे हैं.

https://www.facebook.com/prabhat.khabar/videos/361456693085681

12:41 AM. 4 Dec 23 12:41 AM. 4 Dec

MP Election Results 2023 Live: केंद्रीय मंत्री कुलस्ते निवास सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी चैन सिंह से हारे

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मध्य प्रदेश के मंडला जिले की निवास सीट (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) से कांग्रेस के चैन सिंह वरकड़े से 9,723 मतों के अंतर से हार गये. कुलस्ते उन तीन केंद्रीय मंत्रियों में शामिल थे जिन्हें भारतीय जनता पार्टी ने 17 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में मैदान में उतारा था. संयोग से, उन्होंने निवास से तीन बार चुनाव लड़ा और केवल 1990 में जीत दर्ज कर थे. वह जुलाई 2008 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान लोकसभा में ‘करेंसी नोट’ लहराने के बाद कथित नोट के बदले वोट घोटाले से जुड़े तीन भाजपा सांसदों में से एक थे.

12:29 AM. 4 Dec 23 12:29 AM. 4 Dec

MP Election Results 2023 Live: बीजेपी ने जीत का लगाया शतक, 64 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के ताजा अपडेट के अनुसार मध्य प्रदेश में बीजेपी ने जीत का शतक लगाया है. अबतक पार्टी को 100 सीटों पर जीत मिल चुकी है और 64 सीटों पर अब भी बढ़त बनाए हुए है. दूसरी ओर कांग्रेस को 28 सीटों पर जीत मिली है और पार्टी 37 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

12:29 AM. 4 Dec 23 12:29 AM. 4 Dec

MP Election Results 2023 Live: शिवराज सिंह चौहान की धमाकेदार जीत, एक लाख से अधिक वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार को हराया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी सीट से धमाकेदार जीत दर्ज की है. उन्होंने एक लाख से अधिक वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार को हराया. शिवराज को कुल 164951 (+ 104974) वोट आए. जबकि कांग्रेस उम्मीदवार विक्रम मस्तल शर्मा को केवल 59977 वोट मिले.

9:53 PM. 3 Dec 23 9:53 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: कालापीपल सीट से बीजेपी के घनश्याम चंद्रवंशी ने दर्ज की जीत

कांग्रेस नेता और मौजूदा विधायक कुणाल चौधरी शाजापुर जिले की कालापीपल सीट से बीजेपी के घनश्याम चंद्रवंशी से 11,765 मतों के अंतर से हारे.

MP Election Result 2023: जानें अब तक किस सीट पर किसने दर्ज की की और कौन आगे

8:30 PM. 3 Dec 23 8:30 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: बीजेपी 163 सीट पर आगे

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के 1:15 बजे तक के रुझानों के अनुसार बीजेपी 163, कांग्रेस 64 , बसपा दो तथा भारत आदिवासी पार्टी एक सीट पर आगे है.

8:30 PM. 3 Dec 23 8:30 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: कैलाश विजयवर्गीय छठे राउंड में भी आगे

इंदौर-1 से बीजेपी उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय छठे राउंड की गिनती के बाद 25,921 वोटों से आगे चल रहे हैं, उन्हें अब तक कुल 51,896 वोट मिले हैं.

8:30 PM. 3 Dec 23 8:30 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते पीछे

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार बुधनी से मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान 29 हजार से अधिक मतों से आगे हैं. छिंदवाड़ा से कांग्रेस के कमलनाथ पांच हजार से अधिक मतों से आगे हैं. दिमनी से भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 3085 मतों से आगे हैं. आंकड़ों के अनुसार नरसिंहपुर से केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी उम्मीदवार प्रहलाद पटेल 4145 हजार से अधिक मतों से आगे हैं. निवास से भाजपा के उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 9597 मतों से पीछे हैं.

Rajasthan Election results : राजस्थान में बीजेपी को मिला पूर्ण बहुमत, तो ये हो सकते हैं सीएम पद के दावेदार

8:30 PM. 3 Dec 23 8:30 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: जीत हमारी लेकिन मैं कांग्रेस को बधाई देता हूं, रुझान के बाद बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मैं दिग्विजय सिंह की हर बद्दुआ का स्वागत करता हूं और मैं उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता हूं… जहां तक कांग्रेस का सवाल है, वे(कांग्रेस) तो कल लड्डू खरीद रहे थे, बधाई के पोस्टर भी लग गए थे. हम लोग चुपचाप से अपना काम कर रहे थे क्योंकि हमें पूरा विश्वास था कि जनता का पूरा आशीर्वाद बीजेपी के साथ है. जीत हमारी है लेकिन मैं कांग्रेस को बधाई देता हूं.

8:30 PM. 3 Dec 23 8:30 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: कैलाश विजयवर्गीय इंदौर-1 से आगे

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी मतगणना के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर-1 क्षेत्र में अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार और निवर्तमान विधायक संजय शुक्ला पर 19,940 मतों की बढ़त बना ली है. मतगणना के चौथे चरण के बाद विजयवर्गीय को कुल वोट 36,004 मिले हैं, जबकि शुक्ला के खाते में 16,064 मत आए.

8:30 PM. 3 Dec 23 8:30 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समर्थकों से मुलाकात की

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समर्थकों से मुलाकात की. यहां बीजेपी बढ़त बनाए हुए है.

8:30 PM. 3 Dec 23 8:30 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: कौन कहां से आगे-पीछे

मध्य प्रदेश में कुल 230 सीट में से 229 सीट पर प्राप्त मतगणना के रुझानों में बीजेपी 157 और कांग्रेस 69 सीट पर आगे

-प्रदेश के गृह मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार नरोत्तम मिश्रा पीछे

-जबलपुर पश्चिम से बीजेपी के राकेश सिंह आगे

-छिंदवाड़ा से कांग्रेस के कमलनाथ आगे

-बुधनी से मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान आगे

-राऊ से भाजपा की मधु वर्मा कांग्रेस के जीतू पटवारी से आगे

-दिमनी से भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आगे

-इंदौर-1 से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय आगे

-भाजपा के उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते पीछे

-नरसिंहपुर से केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार प्रहलाद पटेल आगे

5:15 PM. 3 Dec 23 5:15 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: दिमनी से नरेंद्र सिंह तोमर आगे

विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. रुझानों में बीजेपी ने बढ़त बरकरार रखी है. वहीं, दिमनी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार नरेंद्र सिंह तोमर अभी आगे चल रही है.

5:15 PM. 3 Dec 23 5:15 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: बालाघाट में मंत्री गौरी शंरकर बिसेन पीछे

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. बालाघाट में मंत्री गौरी शंरकर बिसेन पीछे चल रहे है वहीं, कांग्रेस 4 हजार वोटों से बढ़त बनाए हुए है.

4:55 PM. 3 Dec 23 4:55 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live:  मोदी जी एमपी के मन में और मोदी जी के मन में एमपी

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बीजेपी को बड़ी जीत मिली है और हम इसे लेकर आश्वस्त थे…मोदी जी एमपी के मन में हैं और मोदी जी के मन में एमपी हैं.

4:55 PM. 3 Dec 23 4:55 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: राऊ विधानसभा क्षेत्र से जीतू पटवारी पीछे

इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र में चौथे चरण की मतगणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी मधु वर्मा अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार जीतू पटवारी से 12,751 मतों से आगे चल रहे हैं.

4:55 PM. 3 Dec 23 4:55 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: मध्य प्रदेश के रीवा से बीजेपी आगे निकली

मध्य प्रदेश के रीवा से बीजेपी उम्मीदवार राजेंद्र शुक्ला आगे निकल चुके हैं. वहीं दिमनी से भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दो हजार से अधिक मतों से आगे हैं. इंदौर-1 से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय आठ हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार निवास से बीजेपी के उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते पांच हजार से अधिक मतों से पीछे हैं. नरसिंहपुर से केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार प्रहलाद पटेल एक हजार से अधिक मतों से आगे हैं.

4:55 PM. 3 Dec 23 4:55 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: मधु वर्मा कांग्रेस के जीतू पटवारी से नौ हजार से अधिक मतों से आगे

मध्य प्रदेश में सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार कुछ प्रमुख नेताओं की स्थिति इस प्रकार है. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार जबलपुर पश्चिम से बीजेपी के राकेश सिंह आठ हजार से अधिक मतों से आगे हैं. छिंदवाड़ा से कांग्रेस के कमलनाथ 14 हजार से अधिक मतों से आगे हैं. बुधनी से मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान 13 हजार से अधिक मतों से आगे हैं. राऊ से भाजपा की मधु वर्मा कांग्रेस के जीतू पटवारी से नौ हजार से अधिक मतों से आगे हैं.

4:55 PM. 3 Dec 23 4:55 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: Chitrakoot विधानसभा सीट का हाल

बीजेपी उम्मीदवार Surendra Singh Gaharwar 2023 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव Chitrakoot से जीतते नजर आ रहे हैं.

4:55 PM. 3 Dec 23 4:55 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: दतिया से नरोत्तम मिश्रा एक हजार से अधिक मतों से पीछे

दतिया से प्रदेश के गृह मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार नरोत्तम मिश्रा एक हजार से अधिक मतों से पीछे हैं. राज्य में 17 नवंबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव हुए थे.

4:55 PM. 3 Dec 23 4:55 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: जनता जर्नादन की जय, रुझान के बाद बोले सीएम शिवराज सिंह चौहान

निर्वाचन आयोग के अनुसार मध्य प्रदेश में कुल 230 सीट में से 163 सीट पर प्राप्त मतगणना के रुझानों में बीजेपी 115, कांग्रेस 44 , गोंडवाना गणतंत्र पाटी 3 और निर्दलीय एक सीट पर आगे चल रही है. इस बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि जनता जर्नादन की जय…सभी उम्मीदवारों को बधाई देता हूं. एमपी में फिर बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. भोपाल गैस त्रासदी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी घटना दोबारा ना हो…इस बात का ध्यान रखना जरूरी है. पीड़ित परिवार के साथ मेरी संवेदना है.

4:55 PM. 3 Dec 23 4:55 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: छिंदवाड़ा से कांग्रेस के कमलनाथ हुए आगे, जानें मध्य प्रदेश के दिग्गजों का हाल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार कुछ प्रमुख नेताओं की स्थिति इस प्रकार है. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार जबलपुर पश्चिम से बीजेपी के राकेश सिंह 3086 मतों से आगे हैं. छिंदवाड़ा से कांग्रेस के कमलनाथ 1944 मतों से आगे हैं. राऊ से बीजेपी की मधु वर्मा कांग्रेस के जीतू पटवारी से 5303 मतों से आगे हैं. बुधनी से बीजेपी के शिवराज सिंह चौहान 5342 मतों से आगे हैं.

4:55 PM. 3 Dec 23 4:55 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: बीजेपी 104 सीट आगे

मध्य प्रदेश चुनाव 2023 का रुझान लगातार आ रहा है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 104 और कांग्रेस 44 सीटों से आगे चल रही है.

4:55 PM. 3 Dec 23 4:55 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: अभी तो ये शुरुआती रुझान : ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अभी तो ये शुरुआती रुझान हैं. बीजेपी ज्यादा सीट जीतेगी. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर उन्होंने कहा कि मैं दिग्विजय जी को बधाई देता हूं.

4:55 PM. 3 Dec 23 4:55 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: बीजेपी 129 सीट पर आगे

मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है. रुझान में बीजेपी आगे नजर आ रही है. रुझान पर नजर

बीजेपी-129

कांग्रेस-98

4:55 PM. 3 Dec 23 4:55 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: छिंदवाड़ा से कमलनाथ पीछे

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी है. छिंदवाड़ा से कमलनाथ पीछे चल रहे हैं. रुझान पर नजर

बीजेपी-129

कांग्रेस-89

2:48 PM. 3 Dec 23 2:48 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: बीजेपी मध्य प्रदेश में एक सीट पर आगे : चुनाव आयोग

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है. चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी मध्य प्रदेश में एक सीट पर आगे चल रही है.

https://www.facebook.com/prabhat.khabar/videos/1324298431789824

2:48 PM. 3 Dec 23 2:48 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: 8:30 बजे से ईवीएम की गिनती

मध्य प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं कलेक्टर इलियाराजा टी. ने कहा कि पोस्टल बैलेट की गिनती 8 बजे से शुरू हो गई है. 8:30 बजे से ईवीएम की गिनती भी शुरू कर दी गई है. मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है. 9 बजे के आसपास पहले दौर की घोषणा की जाएगी.

2:48 PM. 3 Dec 23 2:48 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: रुझान में बीजेपी की वापसी

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी है. रुझान पर नजर

बीजेपी-118

कांग्रेस-89

2:48 PM. 3 Dec 23 2:48 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: मध्य प्रदेश में बीजेपी 112 सीट पर आगे

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी है. रुझान पर नजर

बीजेपी-112

कांग्रेस-82

2:48 PM. 3 Dec 23 2:48 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: मध्य प्रदेश में बीजेपी 104 सीट पर आगे

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी है. रुझान पर नजर

बीजेपी-104

कांग्रेस-77

MP Election Results 2023 Live: मध्य प्रदेश में बीजेपी 103 सीट पर आगे

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी है. रुझान पर नजर

बीजेपी-103

कांग्रेस-63

2:48 PM. 3 Dec 23 2:48 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: मध्य प्रदेश में बीजेपी हुई आगे

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी है और अधिकारियों ने 52 जिला मुख्यालयों पर डाक मतपत्रों की गिनती की. रुझान पर नजर

बीजेपी-74

कांग्रेस-57

2:48 PM. 3 Dec 23 2:48 PM. 3 Dec
2:48 PM. 3 Dec 23 2:48 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: मध्य प्रदेश में कांग्रेस आगे

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी है और अधिकारियों ने 52 जिला मुख्यालयों पर डाक मतपत्रों की गिनती की. रुझान पर नजर

बीजेपी-22

कांग्रेस-24

2:48 PM. 3 Dec 23 2:48 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: मध्य प्रदेश के रुझान पर नजर

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी है और अधिकारियों ने 52 जिला मुख्यालयों पर डाक मतपत्रों की गिनती की. रुझान पर नजर

बीजेपी-14

कांग्रेस-18

चुनाव परिणाम से पहले बजरंग बली की शरण में कांग्रेस, दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा

2:48 PM. 3 Dec 23 2:48 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: मध्य प्रदेश में कांग्रेस 17 सीट पर आगे

मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है. शुरूआती रुझान में यहां कांग्रेस आगे नजर आ रही है. आपको बता दें कि अभी डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है. रुझान पर नजर

बीजेपी-11

कांग्रेस-17

2:48 PM. 3 Dec 23 2:48 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: शुरूआती रुझान में कांग्रेस आगे

मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है. शुरूआती रुझान में यहां कांग्रेस आगे नजर आ रही है. रुझान पर नजर

बीजेपी-00

कांग्रेस-01

2:48 PM. 3 Dec 23 2:48 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: मध्य प्रदेश में शुरू हुई  मतगणना

मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है. कुछ देर के बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे. पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है.

2:48 PM. 3 Dec 23 2:48 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए बधाई बैनर लगाए गए

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राज्य पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए बधाई बैनर लगाए गए है. राज्य विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी.

MP Election: नतीजों से पहले क्यों हो रही नरेंद्र तोमर की चर्चा, क्या होने वाला है बड़ा बदलाव?

2:48 PM. 3 Dec 23 2:48 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: 125-150 सीटें हम जीतेंगे: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह लोकतंत्र का महापर्व है और इस पर्व में जनता ने भागीदारी भी बढ़-चढ़ कर ली. मतदान ज्यादा हुआ है. बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. 125-150 सीटें हम जीतेंगे.

Chhattisgarh Election Results 2023 Live: छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष बोले- कांग्रेस पार्टी डरी हुई और नर्वस है

2:48 PM. 3 Dec 23 2:48 PM. 3 Dec

MP Election Results 2023 Live: त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी वोटिंग, सरकार ने ड्राई डे घोषित किया

मतगणना के संचालन के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं और सभी जिला रिटर्निंग अधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया गया है. सरकार ने गिनती के दिन को ड्राई डे घोषित किया है, जिसके दौरान सभी शराब और शराब की दुकानें बंद रहेंगी. वोटिंग को लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तय की गई है. केवल वैध पास रखने वाले लोगों को ही मतगणना केंद्रों में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी.

मध्य प्रदेश चुनाव रिजल्ट: काउंटिंग के पहले कांग्रेस का बड़ा आरोप, कहा- डाक मतपेटी से किया गया छेड़छाड़

2:41 PM. 3 Dec 23 2:41 PM. 3 Dec

मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड 77.82 प्रतिशत मतदान हुआ

मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड 77.82 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2018 के चुनावों की तुलना में 2.19 प्रतिशत अधिक है. मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के माध्यम से 77.15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. राजन ने कहा कि यदि डाक मतपत्रों को जोड़ दिया जाए, तो मतदान प्रतिशत 77.82 हो जाता है, जो पिछले चुनावों (2018) की तुलना में 2.19 प्रतिशत अधिक है, जब मतदान 75.63 प्रतिशत था.

…तो क्या सीएम योगी के करीबी को बीजेपी राजस्थान में बनाएगी मुख्यमंत्री ? जानें कौन हैं वह

2:44 AM. 3 Dec 23 2:44 AM. 3 Dec

ज्योतिरादित्य सिंधिया का दावा, मध्य प्रदेश में बनेगी बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार

मध्य प्रदेश में कल आने वाले चुनाव नतीजों पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि पीएम मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में जो विकास हुआ है. हमें पूरा यकीन है कि जनता भाजपा को आशीर्वाद देगी और हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे.

2:44 AM. 3 Dec 23 2:44 AM. 3 Dec

डाक मतपत्रों की गिनती सुबह 8 बजे से 8.30 बजे के बीच

डाक मतपत्रों की गिनती सुबह 8 बजे से 8.30 बजे के बीच की जाएगी, जिसके बाद अधिकारियों और राजनीतिक दलों के अधिकृत एजेंटों की उपस्थिति में ईवीएम के माध्यम से वोटों की गिनती शुरू होगी. चुनाव आयोग के अनुसार सभी जिलों में डाक मतपत्रों की गिनती के लिए कुल 692 टेबल लगाई गई हैं, जबकि ईवीएम रखने के लिए 4,369 टेबल लगाई गई हैं. झाबुआ सीट पर सबसे ज्यादा 26 राउंड की गिनती होगी, जबकि दतिया जिले की सेवड़ा सीट पर सबसे कम 12 राउंड की गिनती होगी.

मुख्य बातें

MP Election Results 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत दर्ज की. चुनाव आयोग के ओर से जारी अपडेट के अनुसार देर रात तक बीजेपी 160 सीट पर शानदार जीत दर्ज की चुकी थी, जबकि 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी. वहीं कांग्रेस को 65 सीटों पर जीत मिल चुकी थी और एक पर बढ़त बनाए हुए थी. बुधनी सीट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विस्फोटक जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को एक लाख से अधिक वोटों से हराया है. शिवराज को कुल 164951 वोट मिले. मध्य प्रदेश के नतीजों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >