MP Election 2023: सुरजेवाला ने शिवराज सरकार पर बोला हमला, कहा- पूर्वजों का अपमान करना बीजेपी की संस्कृति

भोपाल में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, अपने पूर्वजों का अपमान करना भाजपा की संस्कृति है. जिस तरह से पीएम मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और दो दर्जन वरिष्ठ नेताओं को किनारे कर दिया.

मध्य प्रदेश में साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है. इसको लेकर मतदाताओं को लुभाने के लिए बीजेपी और कांग्रेस के नेता लगातार प्रचार कर रहे हैं. इस बीच कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बीजेपी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर हमला किया है.

बीजेपी और शिवराज सिंह चौहान की विदाई का समय आ गया

रणदीप सुरजेवाला ने कहा, मध्य प्रदेश में बीजेपी और शिवराज सिंह चौहान की विदाई का समय आ गया है. इसलिए झोला उठाइये, क्यों कांग्रेस आ रही है. उन्होंने बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पर भी हमला किया. सुरजेवाला ने इसे धन लूट अफसरवाद यात्रा नाम दिया.

अपने पूर्वजों का अपमान करना भाजपा की संस्कृति

भोपाल में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, अपने पूर्वजों का अपमान करना भाजपा की संस्कृति है. जिस तरह से पीएम मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और दो दर्जन वरिष्ठ नेताओं को किनारे कर दिया. शिष्य अपने गुरु का अनुसरण कर रहा है. यहां भी, सीएम शिवराज सिंह चौहान अपनी भाजपा पार्टी के सदस्यों का अपमान कर रहे हैं.

Also Read: बीजेपी की मध्य प्रदेश से विदाई निश्चित! सागर में दलित की हत्या के बाद गुस्से में कांग्रेस

मप्र में भाजपा टूट रही है, इसलिए विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री चौहान घबराहट में हैं : सुरजेवाला

इससे पहले कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) टूट रही है और इसी लिए इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घबराहट में हैं और आनन-फानन में प्रदेश की संपत्ति कर्ज में गिरवी रखकर कुछ भी घोषणा कर रहे हैं.

जिस व्यक्ति ने 18 साल पाप किए हों, वह 30 दिन में उनका प्रायश्चित कैसे कर सकता है

सुरजेवाला ने कहा, मध्य प्रदेश में भाजपा बिखर रही है, टूट रही है. शिवराज सिंह चौहान (घबराहट) में हैं. शिवराज सरकार आनन-फानन में प्रदेश की संपत्ति गिरवी रखकर कुछ भी घोषणा किए जा रही है. उन्होंने चौहान पर निशाना साधते हुए आग�� कहा, जिस व्यक्ति ने 18 साल पाप किए हों, वह 30 दिन में उनका प्रायश्चित कैसे कर सकता है. शिवराज सिंह जी के पाप का घड़ा भर गया है. उनके पाप और जुल्मों की सजा भगवान महाकाल देंगे और महाकाल रूपी मध्य प्रदेश की जनता देगी.

जो अपने बुजुर्गों का तिरस्कार करता है, उसे भगवान भी माफ नहीं करते

सुरजेवाला ने कहा, भाजपा की आदत अपने सारे नेताओं को अपमानित करने की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (के नेतृत्व वाली केंद्र) सरकार और शिवराज (के नेतृत्व वाली राज्य) सरकार ने भाजपा के वरिष्ठ लोगों को लगातार दरकिनार किया. हिंदुस्तान का इतिहास रहा है कि जो अपने बुजुर्गों का तिरस्कार करता है, उसे भगवान भी माफ नहीं करते हैं.

नड्डा का मध्य प्रदेश में आना भाजपा सरकार के जाने का शुभ संकेत : सुरजेवाला

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा मध्य प्रदेश में रविवार को भाजपा की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ को हरी झंडी दिखाने पर सुरजेवाला ने तंज कसते हुए कहा, नड्डा को उनके गृह राज्य (हिमाचल प्रदेश) में उनके लोगों ने ही धूल चटाई और वहां कांग्रेस की सरकार बनवाई. उन्होंने कहा कि नड्डा का मध्य प्रदेश में आना प्रदेश की भाजपा सरकार के जाने का शुभ संकेत हैं. सुरजेवाल ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रचंड बहुमत से जीतेगी और सरकार बनाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >