MP News: पुरानी रंजिश में मुरैना में खूनी खेल, 6 लोगों की गोली मारकर हत्या, वीडियो वायरल

morena firing news : मध्य प्रदेश में एक के बाद एक कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटनाएं हो रही हैं लेकिन सरकार स्थिति पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है. मुरैना गोलीकांड पर कांग्रेस का आया बयान

morena firing news : मध्य प्रदेश में मुरैना ज़िले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिले के पोरसा के लेपा गांव में गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच लोग घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. हालांकि, प्रभारी एएसपी रायसिंह नरवरिया ने तीन मौतों की ही पुष्टि की है.

खबरों की मानें तो पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गयी. इस गोलीबारी में एक पक्ष के लोगों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना का वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो पर लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है.

कांग्रेस की प्रतिक्रिया

मामले को लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आयी है. प्रदेश अध्यक्ष और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि मुरैना जिले में दिनदहाड़े 5 लोगों की हत्या का नृशंस मामला सामने आया है. मैं सभी मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं. यह घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है.

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में एक के बाद एक कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटनाएं हो रही हैं लेकिन सरकार स्थिति पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है. मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं कि इस विषय में कानून के मुताबिक कार्यवाही की जाए और सुरक्षा की ऐसी व्यवस्था की जाए कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो.


धीर सिंह और गजेंद्र सिंह के परिवार के बीच विवाद

राय सिंह नरवरिया (ASP, मुरैना, मध्य प्रदेश) ने कहा कि धीर सिंह और गजेंद्र सिंह के परिवार के बीच विवाद था. धीर सिंह के परिवार के 2 लोगों की साल 2013 में हत्या कर दी गयी थी. इन दोनों परिवारों के घर आमने सामने हैं. समझौता होने के बाद गजेंद्र सिंह पक्ष के लोग गांव में रहने के लिए पहुंचे थे. धीर सिंह पक्ष ने फायरिंग करना शुरू कर दिया. फायरिंग में गजेंद्र सिंह और उनके 2 बच्चों की मृत्यु हुई है, 4 लोग घायल हैं. आरोपियों को शीघ्र गिरफ़्तार किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >