Monsoon Updates: 18 राज्यों में घनघोर बारिश के साथ दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई, जानिए IMD का ताजा अपडेट

Monsoon Updates: इस साल मानसून की वापसी में देरी के साथ यह लगातार 13वीं बार है जब मानसून देरी से लौट रहा है. मानसून की वापसी में किसी भी तरह की देरी का सीधा अर्थ है लंबे समय तक बारिश का मौसम बना रहना है. आम तौर पर दक्षिण पश्चिम मानसून केरल में एक जून को आता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में छा जाता है.

Monsoon Updates: बीते दिनों से देश के 18 राज्यों में भारी से अति भारी बारिश के बाद मानसून की वापसी शुरू हो गई है. इस बार मानसून की 8 दिनों की देरी से वापसी हो रही है. दरअसल, भारत में 17 सितंबर से मानसून की वापसी तय हो जाती है. इस बार सामान्य तिथि से आठ दिन बाद सोमवार से मानसून की वापसी शुरू हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी है. आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून का आज दक्षिण पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों से लौटना शुरू हो गया. दक्षिण पश्चिम राजस्थान से इसके लौटने की सामान्य तिथि 17 सितंबर थी.

13वीं बार देर से लौट रहा है मानसून
इस साल मानसून की वापसी में देरी के साथ यह लगातार 13वीं बार है जब मानसून देरी से लौट रहा है. मानसून की वापसी में किसी भी तरह की देरी का सीधा अर्थ है लंबे समय तक बारिश का मौसम बना रहना है. आम तौर पर दक्षिण पश्चिम मानसून केरल में एक जून को आता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में छा जाता है. यह 17 सितंबर के आस पास उत्तर पश्चिम भारत से लौटने लगता है और 15 अक्टूबर तक पूरे देश से चला जाता है.

देश के 18 राज्यों में मानसून सक्रिय
देश के 18 राज्यों में फिलहाल मानसून सक्रिय है. दिल्ली, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र समेत कई और राज्यों में मानसून के सक्रिय होने के कारण जोरदार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश समेत देश के 18 राज्यों में मानसून सक्रिय है. इन राज्यों में भारी बारिश हो रही है. कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं. सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र के नागपुर का है. भारी बारिश के कारण नागपुर में चार लोगों की मौत की खबर है.  

कश्मीर में बारिश के साथ हो रही बर्फबारी
मानसून के सक्रिय होने का असर कश्मीर  में भी दिख रहा है. कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है. बर्फबारी और बारिश के कारण घाटी में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आई है. उत्तरी कश्मीर में अमरनाथ गुफा मंदिर और गुलमर्ग सहित दक्षिण कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है. घाटी के अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश हुई और श्रीनगर शहर में सोमवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक 18.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है और श्रीनगर में न्यूनतम तापमान रविवार रात 10.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो एक रात पहले 13 डिग्री सेल्सियस था. 

Also Read: केरल: थम गया निपाह का आतंक! एक सप्ताह में कोई नया मामला नहीं, फिर से शुरू हो रही हैं कक्षाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >