Monsoon Tracker: राजस्थान में एक सप्ताह पहले पहुंचा मानसून, भारी बारिश की चेतावनी

Monsoon Tracker: राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस बार सामान्य समय से एक हफ्ते पहले बुधवार को दस्तक दे दी. मौसम विभाग ने राज्य के अनेक भागों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.

Monsoon Tracker: आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून आज 18 जून को सामान्य से सात दिन पहले राज्य के कुछ भागों में पहुंच गया है. अगले दो दिन में मानसून के राज्य के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने की उम्मीद है. वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा राज्य के बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर से होकर गुजर रही है.

राजस्थान के मध्य व उत्तरी क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र

आईएमडी अनुसार, ‘‘गुजरात के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज राजस्थान के मध्य व उत्तरी क्षेत्रों के ऊपर अवस्थित है. बांग्लादेश पर बना कम दबाव का क्षेत्र तीव्र होकर कम दाब बन गया है और गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर अवस्थित है. इसके आगामी दो-तीन दिन में धीरे-धीरे उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढने की संभावना है.’’

भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

मानसून की दस्तक के साथ राजस्थान के अनेक हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी है. आईएमडी के अनुसार, ‘‘राज्य के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. 18 से 20 जून के दौरान उदयपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी व कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है. जयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग में भी में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.’’

21 से 23 जून के दौरान होगी और तेज बारिश

पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 21 से 23 जून के दौरान बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने और कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अति भारी बारिश होने की संभावना है. बीते चौबीस घंटे में राज्य के पूर्वी हिस्सों के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हुई. इस अवधि में भरतपुर के कामां में सबसे अधिक 101 मिलीमीटर बारिश हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >