देश के इन इलाकों में इस साल कम होगी मानसून की बारिश, आया IMD का अलर्ट

Monsoon : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, इस साल देश में मानसून की बारिश सामान्य औसत का करीब 90 फीसदी रह सकती है. विभाग ने बताया कि कई इलाकों में कम बारिश और ज्यादा गर्मी पड़ने की आशंका भी है.

Monsoon : आईएमडी ने बताया कि जून में कमजोर अल नीनो की स्थिति विकसित होगी. सितंबर में यह मध्यम से मजबूत रहेगी. शुक्रवार (29 मई) को जारी नए अनुमान में कहा कि इस साल देश में मानसून की बारिश सामान्य औसत (LPA) का करीब 90 फीसदी रहने की संभावना है. यानी कई इलाकों में सामान्य से कम बारिश देखने को मिल सकती है. यह अप्रैल में जारी 92 फीसदी के अनुमान से भी कम है.

मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश सामान्य औसत से कम रह सकती है. पूर्वोत्तर भारत में इस बार सामान्य बारिश होने की संभावना है. वहीं उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में मानसून सामान्य से कम रह सकता है.

कम बारिश की वजह से इन चीजों पर पड़ेगा असर

मौसम विभाग ने कहा है कि कम बारिश की वजह से खेती, पानी की उपलब्धता, बिजली उत्पादन और पर्यावरण पर असर पड़ सकता है. सूखे, गर्मी और पीने के पानी की किल्लत का खतरा भी बढ़ सकता है. इससे निपटने के लिए पानी बचाने, खेती की तैयारी मजबूत करने और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें : केरल में कब पहुंचेगा मानसून ? IMD ने दिया ताजा अपडेट

जून 2026 में कितना रहेगा तापमान?

जून 2026 में देश के ज्यादातर हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है. हालांकि मध्य भारत, उत्तर-पश्चिम भारत और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य या उससे कम रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान भी ज्यादातर क्षेत्रों में सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है, लेकिन उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य या कम रह सकता है.

मानसून की पूरी जानकारी विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >