Monsoon 2023 Tracker: कब से होगी UP-बिहार में मानसून की झमाझम बारिश ? जानें अपने राज्य के बारे में

Monsoon 2023 Tracker: देश के कई राज्यों में जहां हल्की से मध्यम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है. वहीं कुछ राज्यों के लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं. ऐसे में लोगों को मानसून की बारिश का इंतजार है. जानें अभी कहां पहुंचा है मानसून

क्या मानसून के आने में और देरी हो सकती है? ऐसी संभावना मौसम वैज्ञानिक जता रहे हैं. 1 जून को केरल में मानसून के आगमन की सामान्य तारीख है. लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 जून को इसके आगमन की भविष्यवाणी की है. यानी मानसून कुछ देर से इस बार देश में प्रवेश करेगा.

मौसम विज्ञानियों ने जो स्टडी की है वो इस ओर इशारा कर रही है कि अरब सागर में चक्रवात के आसार बन रहे हैं, जिसकी चपेट में मानसून आ सकता है. बदली हुई परिस्थिति में बिहार-यूपी में मानसून के आने में सात से आठ दिन की देरी देखने को मिल सकती है. यानी बिहार को अभी लू का सामना करना पड़ेगा. आपको बता दें कि बिहार के कई इलाकों में पारा 40 डिग्री के पार चला गया है.

मौसम विभाग की मानें तो, मानसून को 22 से 26 मई तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह को पार कर बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ जाना चाहिए था, लेकिन यह 31 मई को पहुंचा है. इस तरह देखा जाए तो मानसून सामान्य गति की तुलना में लगभग एक सप्ताह देर से चल रहा है.

मौसम पर काम करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने भी मानसून की स्थिति को लेकर जानकारी दी है. मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत का मानना है कि अरब सागर में बनने वाले चक्रवात की दिशा आमतौर पर ओमान की ओर होती है, लेकिन भारत में भी इसका असर रहता है. इस चक्रवात की वजह से भारतीय महाद्वीप की नमी युक्त हवाएं रुक जाती हैं, जिससे मानसून में रुकावट पैदा हो जाती है.

मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत की मानें तो केरल के बाद कर्नाटक एवं महाराष्ट्र के सीमावर्ती भागों में मानसून लगातार आ सकता है, लेकिन उसके आगे तमिलनाडु, तेलंगाना आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र के शेष हिस्सों के साथ अन्य राज्यों में प्रवेश से पहले मानसून की गति सुस्त नजर आ सकती है. ऐसे में एक सप्ताह तक देर होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार, केरल में मानसून की दस्तक के बाद ही बिहार-यूपी समेत अन्य राज्यों में इसके पहुंचने का आकलन किया जा सकता है. इस बीच केरल में प्री-मानसून की बारिश हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >