Weather Forecast Today UPDATES : अगले 48 घंटे में बिहार पहुंचेगा मानसून,पूरे प्रदेश में वज्रपात की आशंका, अगले दो घंटे में होगी यूपी और हरियाणा में बारिश
Mumbai: Commuters make their way during heavy rain, near Oberoi Mall at Goregaon, in Mumbai, Wednesday, June 9, 2021. (PTI Photo)(PTI06_09_2021_000215B)
Copied link
Weather Forecast Today LIVE UPDATES, 10 June 2021, Rain Alert, Monsoon 2021 Update/ surya grahan 2021 : बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव से सप्ताहांत में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश (Delhi Rain) हो सकती है. मुंबई में मुसीबत वाला मॉनसून (monsoon in Mumbai rain) आ चुका है और यहां झमाझम बारिश हो रही है. इधर, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसके कारण आज बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, तेलांगना, विदर्भ व पूर्वी मध्य प्रदेश (bihar,Jharkhand, up,mp,Bengal, Chhattisgarh weather, rain) में भी भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की जा रही है. अगले दो-तीन दिन में मानसून मध्य व पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ सकता है. मौसम से जुडी हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…
3:45 AM. 11 Jun 213:45 AM. 11 Jun
अगले दो घंटे में होगी यूपी और हरियाणा में बारिश
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले दो घंटे में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कई तेज तो कहीं हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है.
3:45 AM. 11 Jun 213:45 AM. 11 Jun
अगले 48 घंटे में बिहार पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 48 घंटे में मानसून बिहार पहुंच जायेगा, ऐसे में वज्रपात की आशंका है, इसलिए मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है.
3:45 AM. 11 Jun 213:45 AM. 11 Jun
मुंबई में जारी है झमाझम बारिश
मानसून की दस्तक के साथ ही मुंबई में लगातार बारिश जारी है. मौसम विभाग ने 14 तारीख तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
3:45 AM. 11 Jun 213:45 AM. 11 Jun
पूरे महाराष्ट्र में सक्रिय हुआ मानसून
आईएमडी की वैज्ञानिक ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून पूरे महाराष्ट्र में सक्रियक हो गया है.
3:45 AM. 11 Jun 213:45 AM. 11 Jun
10-14 जून तक देश के विभिन्न हिस्सों में होगी तेज बारिश
मौसम विभाग ने यह जानकरी दी है कि 10-14 जून तक देश के कई इलाको में भारी बारिश होगी.
8:07 PM. 10 Jun 218:07 PM. 10 Jun
झारखंड में बारिश शुरू
झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में तेज बारिश शुरू हो गई है.
8:07 PM. 10 Jun 218:07 PM. 10 Jun
यहां होगी भारी बारिश, ‘रेड अलर्ट’ जारी
मौसम विभाग ने मुंबई, पड़ोसी जिलों ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है.
8:07 PM. 10 Jun 218:07 PM. 10 Jun
आईएमडी के अधिकारियों ने बताया
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. सुबह साढ़े आठ बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 47 प्रतिशत दर्ज किया गया. मौसम विज्ञानियों ने दिन में तेज हवा चलने का अनुमान जताया है. दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई.
8:07 PM. 10 Jun 218:07 PM. 10 Jun
मॉनसून की बारिश
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो से तीन दिनों के अंदर मॉनसून की बारिश हो सकती है. इस दौरान झारखंड में बिजली गिरने और वज्रपात की भी संभावना है. इसको देखते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है. इससे बचने के उपाय भी बताये गये.
8:07 PM. 10 Jun 218:07 PM. 10 Jun
दिल्ली में गर्मी का प्रकोप बरकरार
दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह भी गर्मी का प्रकोप बना रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
8:07 PM. 10 Jun 218:07 PM. 10 Jun
मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, हाईटाइड का भी खतरा
मुंबई में भारी बारिश के बीच समुद्र में हाईटाइड आने की संभावना है. इस दौरान 4 से 5 मीटर तक लहरें उठ सकती हैं. यदि भारी बारिश जारी रही तो शहर के निचले इलाके पानी में डूब सकते हैं.
8:07 PM. 10 Jun 218:07 PM. 10 Jun
बिहार में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात होने की आशंका
अगले 48 घंटे में पूरे बिहार में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात होने की आशंका है. दरअसल, बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती सिस्टम के चलते बिहार में मॉनसून पूर्व अच्छी-खासी बारिश के संकेत हैं.
8:07 PM. 10 Jun 218:07 PM. 10 Jun
मुंबई में मुसीबत वाली बारिश
कारोबारी नगरी मुंबई में मुसीबत वाला मॉनसून पहुंच चुका है. यहां के हिन्दमाता इलाके की सड़क पर इतना पानी भर गया कि सड़कें नजर ही नहीं आ रही थीं. पानी की वजह से वाहनों की रफ्तार रुक चुकी है. आज मुंबई सहित महाराष्ट्र के तटों पर भारी बारिश होने की संभावना है.
8:07 PM. 10 Jun 218:07 PM. 10 Jun
यहां होगी भारी बारिश
बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र नजर आ है जिसकी वजह से आज बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, तेलांगना, विदर्भ व पूर्वी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश होने की आशंका है. अगले दो-तीन दिन में मानसून मध्य व पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ सकता है.
8:07 PM. 10 Jun 218:07 PM. 10 Jun
अगले तीन दिन इन राज्यों पर पड़ेंगे भारी
स्काईमेट वेदर के अनुसार तटीय कर्नाटक में आज भारी बारिश जारी रहेगी. इसके अलावा गोवा, मुंबई में भी मानसून की अति भारी देखने को मिलेगी. 11 से 13 तारीख तक झारखंड, बिहार, बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश तक मानसून पहुंच जायेगा और इन स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिलेगी.
8:07 PM. 10 Jun 218:07 PM. 10 Jun
महाराष्ट्र सरकार ने एनडीआरएफ से पांच तटीय जिलों में 12 टीम तैनात करने का अनुरोध किया
महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में 11 जून से 15 जून के बीच भारी से अत्यधिक भारी बारिश की भारत मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के मद्देनजर राज्य सरकार ने बुधवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) से पांच तटीय जिलों में 12 टीमें भेजने का अनुरोध किया.
1:02 PM. 10 Jun 211:02 PM. 10 Jun
दिल्ली में भीषण गर्मी
बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव से सप्ताहांत में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश हो सकती है, जिससे तापमान और प्रदूषण के स्तर के दोनों कम होने की संभावना है. वहीं दिल्ली में बुधवार को इस साल का सर्वाधिक 31.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा.
Posted By : Amitabh Kumar
12:43 PM. 10 Jun 2112:43 PM. 10 Jun
यहां होगी भारी बारिश
महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एनडीआरएफ के कमांडेंट से 10 जून की दोपहर तक ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में टीम तैनात करने का अनुरोध किया. पालघर के जिलाधिकारी माणिक गुरसाल ने एनडीआरएफ के साथ आधिकारिक संवाद में कहा कि प्राधिकरण ने रत्नागिरी जिले में एनडीआरएफ की चार टीम और अन्य जिलों में दो-दो टीम तैनात किए जाने का अनुरोध किया है.
12:43 PM. 10 Jun 2112:43 PM. 10 Jun
पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर बारिश की संभावना
बंगाल की खाड़ी के उत्तर में 11 जून को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के कारण पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
12:43 PM. 10 Jun 2112:43 PM. 10 Jun
उत्तर प्रदेश को भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद
उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से आने वाले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह के अंत में राज्य के अनेक हिस्सों में मानसूनपूर्व वर्षा होने की संभावना है.
मुख्य बातें
Weather Forecast Today LIVE UPDATES, 10 June 2021, Rain Alert, Monsoon 2021 Update/ surya grahan 2021 : बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव से सप्ताहांत में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश (Delhi Rain) हो सकती है. मुंबई में मुसीबत वाला मॉनसून (monsoon in Mumbai rain) आ चुका है और यहां झमाझम बारिश हो रही है. इधर, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसके कारण आज बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, तेलांगना, विदर्भ व पूर्वी मध्य प्रदेश (bihar,Jharkhand, up,mp,Bengal, Chhattisgarh weather, rain) में भी भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की जा रही है. अगले दो-तीन दिन में मानसून मध्य व पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ सकता है. मौसम से जुडी हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…