Weather Forecast LIVE: केरल में मानसून की शुरुआत में होगा थोड़ा विलंब, चार जून को दस्तक देने की संभावना
Weather Forecast Today LIVE Updates /mocha cyclone tracker: म्यांमार के ऊपर बना हुआ चक्रवाती तूफान मोचा उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढ़ गया है और कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल गया है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बिहार में कहीं हल्की तो कही तेज बारिश भी हो सकती है. केरल, जम्मू-कश्मी��, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने के साथ हल्की बारिश हो सकती है.
केरल में मानसून की शुरुआत में होगा थोड़ा विलंब, चार जून को दस्तक देने की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत में थोड़ी देरी होने का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि इसके चार जून तक दस्तक देने की संभावना है. दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रूप से 1 जून को केरल में प्रवेश करता है. इसमें आमतौर पर लगभग सात दिनों की देरी या जल्दी शामिल होती है.
10:11 PM. 16 May 234:41 PM. 16 May
उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में अगले 7 दिनों तक 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहेगा तापमान
मई के पहले पखवाड़े में हीटवेव की स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के कारण कम गंभीर थी जिसने उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को प्रभावित किया. जैसा कि अगला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत में आ रहा है, अगले 7 दिनों तक, हम वहां हीटवेव की स्थिति की उम्मीद नहीं कर रहे हैं. लेकिन तापमान अधिक होगा, 40 डिग्री सेल्सियस तक.
6:59 PM. 16 May 231:29 PM. 16 May
धूल भरी हवा बनी परेशानी
राजस्थान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का आसर दिल्ली पंजाब और हरियाणा में भी देखा जा रहा है. दिल्ली में सोमवार देर रात ही मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया था. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा और पंजाब में भी धूल भरी तेज हवा चलेगी. 40 से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का मौसस विभाग ने अनुमान जताया.
6:59 PM. 16 May 231:29 PM. 16 May
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी
दिल्ली में बीते चार दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा जिससे गर्मी बढ़ गयी. आईएमडी के अनुसार, आज यानी मंगलवार शाम तक आंशिक रूप से बादल छाने तथा बहुत हल्की बारिश होने से थोड़ी राहत मिल सकती है. रविवार तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.
6:59 PM. 16 May 231:29 PM. 16 May
राजस्थान में धूल भरी आंधी
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राजस्थान में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है. बीते दिनों प्रदेश में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन से चार दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा. मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी चलने की आशंका जताई है.
6:59 PM. 16 May 231:29 PM. 16 May
दिल्ली में धूल उड़ी
दिल्ली में मंगलवार सुबह तेज हवा चली, जिससे धूल उड़ी और वायु गुणवत्ता पर काफी असर पड़ा और इसके साथ दृश्यता घटकर 1,000 मीटर तक रह गयी. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी. मौसम विज्ञानियों ने धूल उड़ने के पीछे पिछले पांच दिन से उत्तरपश्चिम भारत में भीषण गर्मी, बारिश न होने के कारण सूखी मिट्टी और आधी रात से ही तेज हवा के संयोजन को जिम्मेदार ठहराया.
मुख्य बातें
Weather Forecast Today LIVE Updates /mocha cyclone tracker: म्यांमार के ऊपर बना हुआ चक्रवाती तूफान मोचा उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढ़ गया है और कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल गया है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बिहार में कहीं हल्की तो कही तेज बारिश भी हो सकती है. केरल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने के साथ हल्की बारिश हो सकती है.
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.