स्टालिन ने VCK और वामपंथी दलों का जताया आभार, कांग्रेस पर लगाया विश्वासघात का आरोप

MK Stalin Slams Congress: वामपंथी दलों, VCK और IUML के समर्थन से विजय की पार्टी टीवीके अब सरकार बनाने जा रही है. राज्यपास से भी हरी झंडी मिल गई है. इधर टीवीके को समर्थन देने पर तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने वामपंथी दलों, VCK और IUML की जमकर तारीफ की है. उन्होंने डीएमके के साथ बने रहने के निर्णय के लिए छोटे दलों को धन्यवाद भी कहा. साथ ही उन्होंने एक बार फिर से कांग्रेस पर विश्वासघात का आरोप लगाया.

MK Stalin Slams Congress: तमिलनाडु के निवर्तमान मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने ट्वीट किया और लिखा- मैं हमारे गठबंधन के साथियों का स्वागत करता हूं. उन्होंने ऐलान किया है कि मौजूदा संकट से बचने के लिए, भले ही हम सरकार बनाने के लिए तमिलनाडु विजय फेडरेशन को अपना समर्थन दें, लेकिन हम नीति के आधार पर DMK के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन में बने रहेंगे.

कांग्रेस पर लगाया विश्वासघात का आरोप

स्टालिन ने कांग्रेस पर विश्वासघात का आरोप लगाया और अपने ट्वीट में लिखा- गठबंधन की ओर से चुनाव लड़ने और जीतने वाले कांग्रेस विधायकों ने अपना आभार व्यक्त करने के लिए अन्ना अरिवलयम का दौरा नहीं किया. उसी दिन, कांग्रेस पार्टी ने DMK से अपने संबंध तोड़ लिए. वहीं दूसरी ओर, कम्युनिस्ट नेता कॉमरेड शनमुगम और कॉमरेड वीरपांडियन ने, विदुथलाई चिरुथैगल काची पार्टी के नेता थिरुमावलवन के साथ मिलकर, यह घोषणा की है कि वे DMK के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे और तमिलनाडु के अधिकारों तथा लोगों के कल्याण के लिए संघर्ष करेंगे; इस प्रकार उन्होंने अपनी एकजुटता की भावना व्यक्त की है और नीतिगत रूप से सुदृढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) में अपना विश्वास प्रदर्शित किया है.

वामपंथी दलों, VCK और IUML के नेताओं का स्टालिन ने जताया आभार

स्टालिन ने आगे लिखा- परीक्षा की इस कठिन घड़ी में, मैं उन सभी गठबंधन नेताओं के प्रति अपने हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं, जो हमारे साथ चट्टान की तरह खड़े रहे; इनमें प्रोफेसर आया कादर मोहिदीन, अन्ना वाइको, बहन प्रेमलता विजयकांत, प्रोफेसर जवाहरुल्लाह, तथा भाई ईश्वरन और तमीमुन अंसारी शामिल हैं. उनकी इस दृढ़ता के लिए कितने भी धन्यवाद या प्रशंसा के शब्द कम ही होंगे.

विजय की अगुआई में नई सरकार से किया आग्रह

स्टालिन ने विजय की अगुआई में बनने जा रही सरकार से कुछ आग्रह भी किया. उन्होंने ट्वीट में लिखा- मेरी यह व्यक्तिगत इच्छा है कि जो नई सरकार बनेगी, वह उन सभी योजनाओं को जारी रखे, जिनकी परिकल्पना दूरदर्शितापूर्ण सोच और सुविचारित योजना के साथ की गई थी.

डीएमके के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ी थी कांग्रेस, परिणाम के बाद तोड़ा नाता

कांग्रेस पार्टी ने डीएमके और अन्य दलों के साथ मिलकर विधानसभा का चुनाव लड़ा था. लेकिन परिणाम आने के बाद कांग्रेस ने गठबंधन से नाता तोड़ लिया और विजय की पार्टी टीवीके को सपोर्ट कर दिया. चुनाव में कांग्रेस ने 5 सीटें जीती है.

ये भी पढ़ें: राज्यपाल से मिले TVK चीफ विजय, सरकार बनाने का दावा किया पेश, कल लेंगे CM पद की शपथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >