मिडिल ईस्ट जंग: पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति डॉ मसूद से की बात, होर्मुज पर हुई चर्चा

Middle East War: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बात की. पीएम ने होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा की और शिपिंग मार्ग पर फ्री नेविगेशन की वकालत की.

Middle East War: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत के बाद एक्स पर एक पोस्ट डाला जिसमें लिखा- मैंने राष्ट्रपति डॉ मसूद पेजेश्कियन से बात की और उन्हें ईद और नवरोज की शुभकामनाएं दीं.

पीएम मोदी ने ईरान पर हुए हमले की निंदा की

पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से बातचीत के बारे में बताया- हमने उम्मीद जताई कि यह त्योहारों का मौसम पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि लेकर आएगा. हमने इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा की, जो क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा हैं और ग्लोबल सप्लाई चैन को बाधित करते हैं.

पीएम मोदी बोले- शिपिंग मार्ग खुले और सुरक्षित रहे

पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति के साथ बातचीत में होर्मुज पर फ्री नेविगेशन पर चर्चा की. पीएम ने कहा- शिपिंग मार्ग खुले और सुरक्षित रहे. ईरान के राष्ट्रपति के साथ बातचीत में, प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए ईरान द्वारा दिए जा रहे निरंतर सहयोग की सराहना की.

ईरान को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर बोला हमला

कांग्रेस ने ईरान पर अमेरिका-इजराइल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है. कांग्रेस महासचिव एवं संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने युद्धविराम कराने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति और इजराइल के प्रधानमंत्री के साथ अपनी बहुचर्चित मित्रता का भी इस्तेमाल नहीं किया. उन्होंने कहा, क्या मोदी सरकार ने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए उस भीषण हवाई हमले की निंदा या आलोचना की या खेद व्यक्त किया है. जिसके कारण अब भारत सहित पूरी दुनिया में गंभीर आर्थिक अस्थिरता पैदा हो गई है? जवाब है-नहीं.

जयराम रमेश ने पूछा- क्या मोदी ने ईरानी नेताओं की हत्या की निंदा की?

जयराम रमेश ने पूछा- क्या मोदी सरकार ने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान के टॉप लीडर की हत्या किए जाने की निंदा या आलोचना की या खेद व्यक्त किया? जवाब है- नहीं. रमेश ने कहा, क्या मोदी सरकार ने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान में शासन परिवर्तन और राज्य को अस्थिर करने की उन क्रूर कोशिशों की निंदा या आलोचना की या खेद व्यक्त किया,जिनकी वजह से ईरान में गृहयुद्ध की स्थिति पैदा हो सकती है? जवाब है- नहीं.

ईरान में अब तक 1300 से अधिक लोगों की मौत

युद्ध में अब तक ईरान में 1300 से अधिक, लेबनान में 1000 से ज्यादा, इजराइल में 15 और इस क्षेत्र में 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है. लेबनान और ईरान में लाखों लोग विस्थापित हुए हैं.

ये भी पढ़ें: ईरान युद्ध में भारत के पश्चिमी तट का इस्तेमाल करेगा अमेरिका? जानिए वायरल खबर की सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >