सरकार ने कहा- देश में फ्यूल और गैस की कमी नहीं, पैनिक बाइंग न करें

Middle East Crisis: सरकार ने साफ किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है. सभी रिटेल आउटलेट्स और डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर सप्लाई सामान्य बनी हुई है. सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घबराहट में खरीदारी या पैनिक बाइंग से बचने की अपील की है.

Middle East Crisis: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि देशभर के सभी रिटेल आउटलेट्स पर सामान्य रूप से संचालन जारी है. पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा- हमारे फ्यूल स्टेशनों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है साथ ही कहा कि घबराहट में खरीदारी से बचें. सुजाता शर्मा ने यह भी बताया कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड ने एक आदेश जारी किया है. इसके तहत सभी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वे पांच दिनों के भीतर उन जगहों पर PNG कनेक्शन उपलब्ध कराएं, जहां आसपास पाइपलाइन इन्फ्रास्ट्रक्चर मौजूद है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि मौजूदा जियोपॉलिटिकल परिस्थितियों के कारण एलपीजी सप्लाई पर कुछ असर जरूर पड़ा है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है और किसी तरह की कमी नहीं है. उन्होंने कहा- एलपीजी के कई कार्गो रास्ते में हैं और किसी भी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर ड्राई-आउट (स्टॉक खत्म होना) की कोई खबर नहीं है. उन्होंने कहा कि कल कुछ जगहों पर पैनिक बुकिंग जरूर देखी गई, लेकिन डिलीवरी पूरी तरह सामान्य रही. देश में काभी स्टॉक मौजूद हैं. सुजाता शर्मा ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त सप्लाई बनी हुई है और सभी घरेलू उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर की नियमित आपूर्ति की जा रही है. उन्होंने यह भी साफ किया कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए PNG सप्लाई 100 फीसदी सामान्य है.

पीएम मोदी ने कहा- 53 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि देश में ईंधन और गैस की कोई कमी नहीं है. उन्होंने बताया कि भारत के पास 53 लाख मीट्रिक टन से अधिक स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व मौजूद हैं, जबकि 65 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त क्षमता की व्यवस्था पर भी काम किया जा रहा है. यह स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व है और तेल कंपनियों के पास मौजूद रिजर्व स्टॉक इससे अलग हैं. उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया के 41 देशों से ऊर्जा आयात करता है. प्रधानमंत्री ने बताया कि सरकार ने पिछले कई वर्षों में पीएनजी को बढ़ावा देने और रसोई गैस की उपलब्धता बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है.

Also Read: LPG की बड़ी खेप लेकर होर्मुज पार किया जग वसंत और पाइन गैस, दूर होगी गैस की किल्लत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >