Meerut Murder Case: जेल में साहिल से मिलने पहुंची नानी ने किया बड़ा खुलासा

Meerut Murder Case: साहिल की नानी उससे मिलने के लिए मेरठ की जेल पहुंची. उन्होंने कहा कि साहिल को दो चीजों का नशा था, एक नशे का नशा और दूसरा लड़कियों का नशा.

Meerut Murder Case: मेरठ की जेल में हत्या के जुर्म में बंद साहिल शुक्ला की नानी बुधवार को उनसे मिलने के लिए जेल पहुंची. साहिल की नानी ने जेल में साहिल से मुलाकात कर उनसे उनका हालचाल पूछा, साथ ही खाने के लिए नमकीन और केले भी दिए. इस पूरी मुलाकात के दौरान उनकी नानी बहुत भावुक दिखीं. मीडिया से बात करते हुए उनकी नानी ने बयान दिया कि साहिल को दो तरह के नशे की लत थी, एक तो नशीले पदार्थों का नशा, वहीं दूसरा लड़कियों का नशा.

साहिल की नानी ने क्या कहा?

साहिल की नानी ने सौरभ की हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि “उनके साथ जो हुआ, वह बेहद खराब था. मैं खुद इस घटना से बेहद दुखी हूं. मेरे नाती ने जो किया, वह बिल्कुल गलत है. मैं बस उसे मिलने आई हूं. मैं किसी भी तरह से साहिल ने जो किया, उसका समर्थन नहीं करती हूं. इस घटना को लेकर मुझे बहुत दुख है. आगे उन्होंने बताया कि साहिल को दो तरह के नशे करने की आदत थी; पहला नशा उसे नशीली चीजों का था, तो वहीं दूसरा नशा उसे लड़कियों का था.”

भावुक होकर नानी ने बताया कि साहिल की मां अब इस दुनिया में नहीं हैं और उन्होंने मरने से पहले कहा था कि साहिल का ख्याल रखना. साहिल के पिता भी मेरठ से बाहर रहते हैं. वे बाहर से ही पैसा भेजते हैं और कभी-कभी ही उनसे मिलने आ पाते हैं. अब साहिल भी जेल में बंद है, तो वह अब पूरी तरह अकेली हो गई हैं.

मेरठ के जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि साहिल की नानी जब मिलने आई थीं, तब वह पूरे नियम के साथ मुलाकात के लिए दी जाने वाली पर्ची लाई थीं. साथ ही उन्होंने जेल में साहिल के साथ दुर्व्यवहार की खबरों से साफ इंकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि साहिल को 10 दिनों के लिए जेल के नशा मुक्ति केंद्र भेजकर इलाज करवाया जा रहा है. जब तक वह ठीक नहीं होते, तब तक उनसे कोई कार्य नहीं करवाया जाएगा.

यह भी पढ़े: CM Yogi Gift : किसानों को सीएम योगी ने दिया तोहफा, इजराइल का मिल रहा सहयोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >