ट्रंप टैरिफ, निमिषा प्रिया की फांसी सहित अन्य मामलों पर विदेश मंत्रालय का बयान, अमेरिकी प्रतिबंधों पर कही यह बात

MEA Press Conference: विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को ट्रंप टैरिफ सहित कई मुद्दों पर मीडिया ब्रीफिंग की. प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा भारत और अमेरिका साझा हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों और मजबूत संबंधों पर आधारित एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं. उन्होंने कहा कि इस साझेदारी ने कई बदलावों और चुनौतियों को देखा है और उसका सामना भी किया है. उन्होंने कहा कि हम उस ठोस एजेंडे पर केंद्रित हैं जिसके लिए दोनों देश प्रतिबद्ध हैं और हमें विश्वास है कि ये रिश्ते आगे बढ़ते रहेंगे.

MEA Press Conference: विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को अमेरिका सहित कई मुद्दों पर मीडिया से बात की. विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत-अमेरिका साझेदारी ने कई बदलावों और चुनौतियों का सामना किया है. हम उस ठोस एजेंडे पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जिसके लिए भारत और अमेरिका प्रतिबद्ध हैं. प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि अमेरिका के साथ हमारे संबंध आगे बढ़ते रहेंगे. उन्होंने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच साझा हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों से लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है. भारत और अमेरिका के बीच रक्षा साझेदारी के और आगे बढ़ने की संभावना है.

प्रतिबंधों पर कर रहे विचार- विदेश मंत्रालय

ईरान के साथ व्यापार करने वाली भारतीय कंपनियों पर अमेरिका की ओर से प्रतिबंध लगाने की घोषणा पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा “हमने प्रतिबंधों पर ध्यान दिया है और हम इस पर विचार कर रहे हैं.” अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान पर कि भारत एक दिन पाकिस्तान से तेल खरीद सकता है, उन्होंने कहा, “इस मामले में मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी है.”

भारत रूस संबंध पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारत रूस संबंध पर कहा “किसी भी देश के साथ हमारे संबंध उसकी योग्यता पर आधारित हैं और उन्हें किसी तीसरे देश के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए. जहां तक भारत-रूस संबंधों का सवाल है, हमारे बीच एक स्थिर और समय-परीक्षित साझेदारी है.”

नहीं है विशेष जानकारी की जानकारी- विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया में आई उन खबरों पर कि, कुछ भारतीय तेल कंपनियों ने रूस से तेल लेना बंद कर दिया है, पर कहा “आप ऊर्जा स्रोत की आवश्यकताओं के प्रति हमारे व्यापक दृष्टिकोण से अवगत हैं, हम बाजार में उपलब्ध चीजों और मौजूदा वैश्विक स्थिति पर गौर करते हैं. हमें किसी विशेष जानकारी की जानकारी नहीं है.”

निमिशा फांसी मामले पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

यमन में हत्या के एक मामले में मौत की सजा का सामना कर रही भारतीय नागरिक निमिषा प्रिया के मामले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा “यह एक संवेदनशील मामला है. भारत सरकार इस मामले में हर संभव सहायता प्रदान कर रही है. हमारे ठोस प्रयासों के कारण सजा को स्थगित कर दिया गया है. हम इस मामले पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम इस मुद्दे पर कुछ मित्र सरकारों के संपर्क में भी हैं. कुछ घटनाक्रम होने का दावा करने वाली रिपोर्टें गलत हैं. कृपया हमारी ओर से अपडेट की प्रतीक्षा करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >