MCD Election Result: गौतम गंभीर के संसदीय क्षेत्र में भाजपा का शानदार प्रदर्शन, देखें अन्य का हाल

पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से गौतम गंभीर सांसद हैं. जिसमें 36 वार्ड हैं. एमसीडी चुनाव में बीजेपी ने यहां शानदार प्रदर्शन किया और 21 वार्ड पर जीत दर्ज की और केवल 13 सीटों पर ही आम आदमी पार्टी को जीत मिली.

दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने धमाकेदार जीत दर्ज की. आप ने 250 में से 134 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की. जबकि दूसरे स्थान पर रही भारतीय जनता पार्टी ने 104 सीटों पर कब्जा किया. एमसीडी में भाजपा ने 15 साल शासन किया, लेकिन आप ने इसबार बाहर का रास्ता दिखा दिया. दिल्ली की सभी 7 लोकसभा क्षेत्रों में केवल तीन में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि चार में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक ऐसी तीन लोकसभा सीटें हैं, जहां दिल्ली निकाय चुनाव में भाजपा ने आप से बेहतर प्रदर्शन किया.

नई दिल्ली सीट (मिनाक्षी लेखी)

केंद्रीय मंत्री मिनाक्षी लेखी नई दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद हैं. जिसमें 25 वार्ड हैं. जिसमें आप ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की और केवल 6 सीटों पर ही बीजेपी को जीत मिली.

पूर्वी दिल्ली (गौतम गंभीर)

पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से गौतम गंभीर सांसद हैं. जिसमें 36 वार्ड हैं. एमसीडी चुनाव में बीजेपी ने यहां शानदार प्रदर्शन किया और 21 वार्ड पर जीत दर्ज की और केवल 13 सीटों पर ही आम आदमी पार्टी को जीत मिली.

Also Read: रोहिंग्या मुद्दे पर आमने-सामने BJP और AAP, गौतम गंभीर ने केजरीवाल पर साधा निशाना, ‘आप’ ने भी किया पलटवार

पश्चिमी दिल्ली (परवेश वर्मा)

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से प्रवेश वर्मा बीजेपी सांसद हैं. इस संसदीय सीट के अंतर्गत कुल 38 वार्ड हैं. जिसमें आप ने 25 वार्ड जीते और भाजपा केवल 12 सीटें ही जीत पायी. एक सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की.

दक्षिण दिल्ली (रमेश बिधूड़ी)

रमेश बिधूड़ी दक्षिण दिल्ली संसदीय सीट से बीजेपी लोकसभा सांसद हैं. इसके अंतर्गत 37 वार्ड आते हैं. इसमें से 23 वार्ड केजरीवाल की पार्टी ने जीते. जबकि बीजेपी केवल 13 वार्ड पर जीत दर्ज की. कांग्रेस के खाते में केवल एक सीट आयी.

उत्तर पश्चिम दिल्ली (हंसराज हंस)

हंसराज हंस उत्तर पश्चिम दिल्ली से सांसद हैं. इस संसदीय सीट के अंतर्गत 43 वार्ड आते हैं और यहां आप ने 22 वार्ड जीते, जबकि भाजपा ने 17 और कांग्रेस ने तीन वार्ड जीते. एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने भी जीत दर्ज की है.

चांदनी चौक (हर्षवर्धन)

पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन चांदनी चौक संसदीय सीट से लोकसभा सांसद हैं और यहां से 30 वार्ड आते हैं. बीजेपी ने 30 में से 16 वार्डों पर जीत हासिल की, जबकि आप ने 14 वार्डों पर जीत हासिल की.

उत्तर-पूर्व दिल्ली (मनोज तिवारी)

दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी उत्तर-पूर्व दिल्ली से सांसद हैं. इस क्षेत्र में कुल 41 वार्ड हैं. इस क्षेत्र में बीजेपी ने 21 में जीत दर्ज की, जबकि आप के खाते में केवल 15 सीटें आयीं. तीन सीटों पर कांग्रेस और दो पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >