मौलाना तौकीर रजा के सामूहिक धर्मांतरण कार्यक्रम पर बवाल, BJP भड़की, प्रशासन ने दी कार्रवाई की चेतावनी

Mass Conversion: उत्तर प्रदेश बरेली के मौलाना तौकीर रजा ने 21 जुलाई को 5 जोड़ों के सामूहिक धर्म परिवर्तन का ऐलान कर दिया है. उन्होंने इसके लिए प्रशासन से अनुमति भी मांगी है. हालांकि इसपर बवाल भी शुरू हो गया है.

Mass Conversion: इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) ने इस्लाम अपनाने वाले दूसरे धर्म के युवक-युवतियों के सामूहिक निकाह के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी है, जिसका हिंदू नेताओं ने विरोध किया है. इस बीच, पुलिस का दावा है कि बिना जिला प्रशासन की अनुमति के यदि किसी ने कोई कार्यक्रम आयोजित किया और किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो सख्त विधिक कार्रवाई होगी. वहीं संभल के एक मुस्लिम धर्मगुरु ने आईएमसी के धर्म परिवर्तन के लिए कार्यक्रम आयोजित करने को शरीयत के खिलाफ करार दिया है.

तौकीर रजा ने क्या किया ऐलान

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने सोमवार की शाम मीडिया से बातचीत में कहा, हिंदू से मुस्लिम बने युवक-युवतियों का निकाह कराएंगे और पहले चरण में पांच जोड़ों का निकाह होगा, जिसमें युवक एवं युवतियां धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी कर एक-दूसरे का दामन थामेंगे. मौलाना ने कहा, सामूहिक निकाह समारोह 21 जुलाई को सुबह 11 बजे खलील हायर सेकेंडरी स्कूल में होगा. इसके लिए प्रशासन से भी अनुमति मांगी है. मौलाना तौकीर का दावा है कि उनके पास निकाह के लिए धर्म परिवर्तन करने वाले करीब 23 युवक-युवतियों के आवेदन आ चुके हैं. इनमें आठ लड़के और 15 लड़कियां शामिल हैं, इन्होंने अपने रिश्ते पहले से तय किए हुए हैं.

मौलाना तौकीर रजा के आवेदन की हो रही जांच, बिना अनुमति कार्यक्रम पर होगी कार्रवाई

बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा, सिटी मजिस्ट्रेट को एक आवेदन दिया गया था और इसकी स्थानीय पुलिस और एलआई (स्थानीय खुफिया) द्वारा जांच की जा रही है. जांच के बाद एक रिपोर्ट दर्ज की जाएगी. बरेली पुलिस सभी स्थानीय लोगों को आश्वस्त करती है कि किसी को भी शहर और जिले की कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी. अगर कोई ऐसा प्रयास करता है, तो पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी. जिले में बिना अनुमति के कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं होने दिया जाएगा.

पंडित सुशील पाठक बोले- शांति भंग करने की हो रही साजिश

शिरडी साइन सर्व देव मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने कहा कि सावन के पवित्र माह में मौलाना का ऐलान कहीं ना कहीं शांति भंग करने की एक साजिश है. उन्होंने जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री से मौलाना तौकीर के आयोजन को अनुमति न देने की मांग की है.

बीजेपी ने कांग्रेस पर किया हमला

बीजेपी नेता प्रेम शुक्ला ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, मौलाना तौकीर रजा के सामूहिक लव जिहाद के ऐलान पर INDI गठबंधन के सभी सदस्य चुप हैं. निश्चित रूप से सरकार ऐसे मौलानाओं के खिलाफ कार्रवाई करेगी. उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ मौलाना की एक तस्वीर दिखाकर कांग्रेस पर निशाना साधा. बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा, मौलाना तौकीर रजा जानबूझकर विवादित बयान देकर चर्चा में आने की कोशिश करते रहते हैं और वे फिर से इसी तरह की कोशिश कर रहे हैं. धर्म परिवर्तन का यह प्रयास घृणित है और सरकार इस तरह के किसी भी प्रयास पर अवश्य रोक लगाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >