हैदराबाद के नामपल्ली अग्निकांड में छह की मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे, देखें वीडियो

आग बिल्डिंग में स्थित गोदाम में लगी जो इतनी तेजी से फैली कि कई लोगों को इससे निकलने का मौका नहीं मिल पाया. हैदराबाद के नामपल्ली अग्निकांड में छह लोगों की जान गई है जबकि कई लोग घायल हैं.

तेलंगाना के हैदराबाद में सोमवार सुबह एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई जिसकी चपेट में आकर छह लोगों की मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आग बिल्डिंग में स्थित गोदाम में लगी जो इतनी तेजी से फैली कि कई लोगों को इससे निकलने का मौका नहीं मिल पाया. दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है. हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज जारी है.

हादसे के बाद केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने घटनास्थन का दौरा किया. इधर, तेलंगाना के सीएम ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि तुरंत हर संभव मदद पहुंचाई जाए. बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह आग लगी जिसमें छह लोगों की मौत हुई है.

हादसे को लेकर फायर सर्विस के डीजी का बयान सामने आया है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिल्डिंग में आग लगने की वजह कैमिकल हो सकती है जो अवैध रूप से यहां रखी गई हो. उन्होंने कहा कि इमारत के स्टिल्ट एरिया में कैमिकल जमा किए गए थे और आग इन कैमिकल के कारण लगी थी. कुल 21 लोगों को बचाया गया, जिनमें से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोगों का इलाज चल रहा है. सभी लोगों को अपार्टमेंट बिल्डिंग से बाहर निकाल लिया गया है.

नामपल्ली अपार्टमेंट परिसर के गोदाम में लगी आग पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना सरकार ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं कर रही है. मैंने राज्य सरकार से बार-बार ऐसे गोदामों को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के लिए कहा है. मैं इस घटना में मृतकों के परिवारों को वित्तीय सहायता दिलाने के लिए पीएम से बात करूंगा.

घटना का जो वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है, उनमें दमकलकर्मियों को खिड़की पर सीढ़ियां लगाकर बिल्डिंग में फंसी महिलाओं और बच्चों को बाहर निकालते देखा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >