प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया. उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने, भारतीय इतिहास को तकनीक के जरिए समझने और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया. इसके अलावा पीएम मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वच्छता और नई तकनीकी पहलों का भी जिक्र किया.
PM मोदी बोले- नशामुक्ति पर कंटेंट बनाएं युवा
पीएम मोदी ने युवाओं से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए डिजिटल कंटेंट बनाने की अपील की. उन्होंने ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का जिक्र करते हुए “नशामुक्त युवा, ड्रग फ्री इंडिया” का लक्ष्य सामने रखा. पीएम ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता को सही दिशा में लगाना जरूरी है.
तिरंगे के साथ करीब 8 करोड़ सेल्फी हुई अपलोड
पीएम मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का जिक्र करते हुए बताया कि इस बार तिरंगे के साथ करीब 8 करोड़ सेल्फी अपलोड की गईं. उन्होंने इसे तिरंगे के प्रति देशवासियों के उत्साह और जनभागीदारी का उदाहरण बताया.
तकनीक से आसान होगा भारत का इतिहास
प्रधानमंत्री ने मुंबई के कृष्णा की बनाई वेबसाइट का जिक्र किया. BharatRajya.com पर किसी वर्ष को चुनकर यह देखा जा सकता है कि उस समय भारत के अलग-अलग हिस्सों में किसका शासन था. पीएम ने इस पहल को इतिहास को रोचक तरीके से समझने का उपयोगी माध्यम बताया और कृष्णा की सराहना भी की.
ये भी पढ़ें: उज्बेकिस्तान में पीएम मोदी की ग्रैंड एंट्री: राष्ट्रपति शवकत ने किया स्वागत, एक ही कार में दिखे दोनों नेता
एवोकाडो की खेती से बढ़ रही किसानों की कमाई
पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में एवोकाडो की खेती का भी जिक्र किया. उन्होंने आंध्र प्रदेश के कडप्पा के वरदराज और तमिलनाडु के कोडाईकनाल के चंद्रशेखरन का उदाहरण दिया. प्रधानमंत्री ने बताया कि दोनों किसान एवोकाडो की खेती कर रहे हैं और इससे उन्हें अतिरिक्त आय हासिल हो रही है. पीएम ने कहा कि कभी-कभी किसी चीज को लेकर हमारा छोटा-सा शौक भी आगे चलकर बड़ी संभावना का रास्ता खोल सकता है.
ये भी पढ़ें: लखनऊ छावनी को मिलेगा नया रूप! ₹101 करोड़ की 12 परियोजनाएं, आज होगा ऐलान
PM स्वनिधि से महिलाओं को नई ताकत
पीएम मोदी ने PM स्वनिधि योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना से लाखों माताओं और बहनों को नई ताकत मिल रही है. उन्होंने महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को देश की प्रगति से जोड़ते हुए इस बदलाव को महत्वपूर्ण बताया.
Mission ShaktiSAT और स्वच्छता का भी किया जिक्र
प्रधानमंत्री ने Mission ShaktiSAT की सराहना की और इसे महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल बताया. उन्होंने स्वच्छता अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वच्छता किसी स्थान की पहचान और उसके चरित्र को बदल सकती है.
