मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, दो घर आग के हवाले, पूर्व विधायक समेत तीन गिरफ्तार

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने लोगों से निर्दोषों के घरों में आग नहीं लगाने की अपील की. उन्होंने कहा, हम अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगे… हमने केंद्रीय बलों से सुरक्षाकर्मियों की 20 और कंपनियां मंगाने का भी फैसला किया है.

मणिपुर में एक फिर से हिंसा भड़क उठी है. प्रदर्शनकारियों ने दो घरों को आग के हवाले कर दिया. इधर हिंसा मामले में एक पूर्व विधायक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है विधायक और तीन अन्य ने हथियार के बल पर लोगों को अपनी दुकानें बंद करने के लिए बाध्य किया, जिसके बाद एक बार फिर हिंसा भड़क उठी. हालांकि, आगजनी की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. भीड़ ने एक बदमाश की पिटाई भी की, जबकि अन्य भागने में सफल रहे. तीन लोगों को बाद में हिरासत में ले लिया गया.

सीएम बीरेन सिंह ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने लोगों से निर्दोषों के घरों में आग नहीं लगाने की अपील की. उन्होंने कहा, हम अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगे… हमने केंद्रीय बलों से सुरक्षाकर्मियों की 20 और कंपनियां मंगाने का भी फैसला किया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से एक पूर्वोत्तर राज्य का पूर्व विधायक हैं. राज्य में मैतेई और कुकी समुदाय के लोगों के बीच तीन मई से हिंसा की खबरें आ रही हैं.

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सेना को दागने पड़े आंसूगैस के गोले

क्षेत्र में तैनात सेना के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया और आंसूगैस के गोले दागे जिससे कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं. स्थानीय लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर इस घटना का विरोध किया. पूर्वी इंफाल जिले में पहले कर्फ्यू में ढील दी गई थी लेकिन इस घटना के बाद उसे कड़ा कर दिया गया.

Also Read: मणिपुर हिंसा : केंद्र ने दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट, SC को बताया प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम करना जरूरी था

मणिपुर में शांति बहाली के लिए करीब 10 हजार जवान तैनात

राज्य में वर्तमान में सेना और असम राइफल्स के करीब 10,000 जवान तैनात हैं. सुरक्षा बल ड्रोन और चीता हेलीकॉप्टरों से हवाई निगरानी कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य के अंदर और बाहर सोशल मीडिया पर नफरत और दुश्मनी फैलाने वालों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और उन्हें दंडित किया जाएगा.

हिंसा के बाद इंटरनेट सेवा ठप

राज्य में हिंसा शुरू होने के बाद से इंटरनेट सेवाएं बंद हैं. आरोप है कि राज्य के बाहर रहने वाले मैतेई और कुकी समुदाय के लोग अपने-अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नफरत फैला रहे हैं. गौरतलब है कि अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मैतेई समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को कई जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ का आयोजन किया गया था जिसके बाद मणिपुर में झड़पें हुईं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >