Manipur Violence: एक मंच पर बैठेंगे मेइती, कुकी और नगा समुदाय के विधायक, दिल्ली में कल बड़ी बैठक

Manipur Violence:  बीते एक साल के जातीय हिंसा में मणिपुर जल रहा है. केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश में शांति स्थापित करने के लिए एक बार फिर नई पहली की गई है. मंगलवार को मेइती, कुकी और नगा विधायक दिल्ली में एक मंच पर बैठक करने वाले हैं.

Manipur Violence: मणिपुर में पिछले साल जातीय हिंसा भड़कने के बाद पहली बार मेइती, कुकी और नगा समुदायों के कई विधायक एक मंच पर आ रहे हैं. गृह मंत्रालय की निगरानी में कल यानी मंगलवार को एक संयुक्त बैठक होने जा रही है. जानकारी के मुताबिक दिल्ली में कल होने वाली बैठक में तीन नगा विधायक शामिल होंगे.  हालांकि कुकी और मेइती विधायकों की संख्या को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है कि उनके कितने विधायक बैठक में हिस्सा लेंगे. वहीं बैठक के लेकर कहा जा रहा है कि यह केंद्र की ओर से संघर्षरत समुदायों के बीच संवाद शुरू करने और संकट के समाधान का एक उपाय हैं. मणिपुर में मई 2023 में भड़की जातीय हिंसा में अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. हजारों लोग बेघर हो चुके हैं.

जातीय हिंसा में दो सौ से ज्यादा लोगों की गई जान
मणिपुर में साल 2023 के मई महीने में भड़की जातीय हिंसा में अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. हजारों लोग बेघर होकर राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं. हिंसा के बाद से दोनों ओर से कई बार हिंसक झड़पें हुईं. पूरे प्रदेश में पुलिस और सुरक्षा बल एक्टिव हैं. हालांकि इसके बाद भी कई बार हिंसा की खबरें सामने आई है. एक केंद्र वार्ता के जरिए एक बार फिर शांति स्थापित करने की पहल कर रहा है.

नगा समुदाय के तीन विधायक लेंगे बैठक में हिस्सा
गृह मंत्रालय के साथ कल होने वाली बैठक में नगा समुदाय की ओर से तीन विधायक हिस्सा लेंगे. बताया जा रहे है कि अवांगबोउ न्यूमाई, एल दीको और राम मुइवा बैठक में हिस्सा लेंगे. मुइवा अभी एक निजी मामले को लेकर दिल्ली में ही मौजूद हैं. ये तीनों विधायक राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के हैं. सूत्र के हवाले से खबर है कि कुछ मेइती विधायक दिल्ली के लिए पहुंच गये हैं.

Also Read: Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी के अलावा हत्यारों की लिस्ट में उनके बेटे का भी था नाम, ऐसे बची जान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >