Manipur Violence : तड़के 5 बजे गांव पर हमला, उग्रवादियों ने की बमबारी, फिर भड़की हिंसा

Manipur Violence : मणिपुर के जिरिबाम गांव में उग्रवादियों ने हमला किया जिसके बाद फिर हिंसा भड़क गई. जानें ताजा हालात

Manipur Violence : मणिपुर में हिंसा एक बार फिर भड़क गई है. यहां उग्रवादियों ने जिरिबाम जिले के एक गांव में हमला कर दिया. इसके बाद शनिवार को फिर हिंसा ने नया रूप ले लिया. अधिकारी ने बताया कि उग्रवादियों ने आधुनिक हथियारों से तड़के करीब 5 बजे बोरोबेकरा पुलिस थाने के तहत आने वाले एक गांव को निशाना बनाया. उग्रवादियों ने बमबारी भी की.

बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया

पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई. घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. फिर से हिंसा शुरू होने पर सुरक्षा बल बुजुर्ग लोगों, महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं.

नयी दिल्ली में बातचीत के कुछ दिन बाद फिर हिंसा

जिरिबाम शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर बोरोबेकरा घने जंगलों से घिरा है और एक पर्वतीय क्षेत्र है. पिछले साल मई में राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद इस इलाके में ऐसे कई हमले हुए हैं. राज्य में जारी संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए संघर्षरत मेइती और कुकी समुदायों के विधायकों के बीच नयी दिल्ली में बातचीत के कुछ दिन बाद यह हिंसा हुई है.

Read Also : मणिपुर में बहुत बड़े खतरे की घंटी, म्यांमार से 900 ट्रेंड कुकी उग्रवादी घुसे

मणिपुर में दो उग्रवादी गिरफ्तार

इधर, मणिपुर के ‘इंफाल ईस्ट’ जिले में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान प्रतिबंधित कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वॉर ग्रुप) के मुतुम इनाओ सिंह (31) और ख्वैराकपाम राजेन सिंह (25) के रूप में की गयी है. उन्हें वसूली और अन्य हानिकारक गतिविधियों के आरोपों में शुक्रवार को पुरेरोम्बा खोंगनांगखोंग इलाके से गिरफ्तार किया गया. उनके पास से एक दुपहिया वाहन, तीन मोबाइन फोन और 7,600 रुपये नकद बरामद किए गए हैं.
(भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >