मणिपुर में तनाव: कुकी घायलों को अस्पताल लाने पर नागाओं का हंगामा, सुरक्षा बलों ने दागे आंसू गैस के गोले

Manipur के कांगपोकपी जिले में सोमवार को दो समूहों के बीच हुई गोलीबारी में कम से कम तीन लोग घायल हो गए. तीनों घायल कुकी समुदाय से हैं. तीनों को अस्पताल लाने को लेकर नागाओं ने भारी विरोध प्रदर्शन किया. जिसके बाद सुरक्षा बलों को मोर्चा संभालना पड़ा.

Manipur: सुरक्षा बलों ने लैम्पहेलपट स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया. सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी किया. ये लोग लेइलोन वाइफेई गांव के तीन घायल कुकी के दाखिले को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. अस्पताल परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है.

ऑल नागा स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने सुरक्षा बलों पर लगाया आरोप

ऑल नागा स्टूडेंट्स एसोसिएशन के असेंबली मामलों के सेक्रेटरी, टीपी डाइनिंग ने कहा, RIMS (रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) में जो हो रहा है, उसे जानकर हमें बहुत हैरानी हुई है. जब कुकी लोगों ने हमारे छह बेगुनाह भाइयों की हत्या कर दी थी, तब मणिपुर सरकार, भारत सरकार और सुरक्षा बल समय पर तैनात होने में नाकाम रहे थे. आज 3 कुकी उग्रवादियों को इंफाल लाया गया. इन 3 कुकी उग्रवादियों को भारतीय सुरक्षा बलों की मदद से RIMS लाया गया; उनमें से दो की हालत बहुत गंभीर है. मणिपुर सरकार और कुकी समुदाय के बीच संबंधों के पीछे जरूर कोई वजह होगी, उन्होंने उन्हें सुरक्षित क्यों लाया?

नागा और कुकी समुदाय के बीच सुबह हुई थी गोलीबारी

गोलीबारी सुबह करीब छह बजे लेइलोन वैप्हेई गांव के पास हुई, जब दो आदिवासी समुदायों से जुड़े हथियारबंद लोगों ने कुकी बहुल इस जिले में एक-दूसरे पर गोलीबारी की. सभी घायल कुकी समुदाय से थे, जिन्हें सुरक्षा बलों ने इलाज के लिए इंफाल स्थित क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में पहुंचाया. उनकी पहचान जेन्लेनमांग वैफेई (18), लुनलियंदाव वैफेई (20) और पाओगौ लाल (18) के रूप में हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >