Manipur Encounter: मणिपुर में CRPF ने 11 उग्रवादियों को मार गिराया, एक जवान घायल

Manipur Encounter: मणिपुर के जिरीबाम जिले के बोरोबेकरा उप-मंडल में उग्रवादियों ने सोमवार को जमकर तांडव मचाया. कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया. हालांकि सीआरपीएफ ने मोर्चा संभालते हुए 11 उग्रवादियों को मार गिराया.

Manipur Encounter: मणिपुर के जिरीबाम इलाके में सीआरपीएफ और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने 11 संदिग्ध उग्रवादियों को मार गिराया. मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान भी गंभीर रूप से घायल हुआ है.

उग्रवादियों ने कई गोलियां चलाई और आगजनी की

उग्रवादियों ने दोपहर करीब ढाई बजे बोरोबेकरा थाने की ओर कई गोलियां चलाईं और जकुराडोर करोंग की ओर बढ़ते हुए आगजनी की. जकुराडोर करोंग इलाका बोरोबेकरा थाने के करीब है. यहां नजदीक ही एक राहत शिविर भी है. जून में हिंसा भड़कने के बाद से बोरोबेकरा उप-मंडल में हमले और आगजनी की कई घटना देखी गई हैं. यह इलाका जिले के सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में से एक है. पिछले सप्ताह हथियारबंद बदमाशों ने जैरोन हमार गांव में हमला किया था, जिसमें 31 वर्षीय महिला की मौत के बाद जिले में तनाव फैला गया था.

उग्रवादियों की गोलीबारी में किसान घायल

इससे पहले मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले में सुबह उग्रवादियों ने पहाड़ियों से गोलीबारी की. जिसमें खेत में काम कर रहा एक किसान घायल हो गया. कांगपोकपी जिले के पहाड़ी इलाकों से उग्रवादियों ने इंफाल पूर्व जिले के याइंगंगपोकपी शांतिखोंगबन क्षेत्र में धान के खेतों में काम कर रहे किसानों पर गोलीबारी की, जिसमें एक किसान के हाथों में छर्रे लग गए.

मणिपुर में जातीय संघर्ष में गई कई लोगों की जान

पिछले साल मई से इंफाल घाटी में मेइती और कुकी समुदाय के लोगों के बीच शुरू हुए जातीय संघर्ष में अब तक 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >