Manipur : सीएम एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर किया गया हमला

Manipur : मणिपुर में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला किया है. जानें ताजा अपडेट

Manipur : मणिपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि संदिग्ध उग्रवादियों ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला किया है. इस हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अग्रिम सुरक्षा दल इम्फाल से जिरीबाम जिले की ओर जा रहा था. ठीक इसी वक्त सुबह करीब 10.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-37 (इम्फाल-सिलचर वाया जिरीबाम) पर कांगपोकपी जिले के कोटलेन के पास टी लाइजांग गांव में हमला किया गया.

हमले के दौरान एक जवान गोली लगने से घायल

बताया जा रहा है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का यह काफिला हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले की ओर जा रहा था. पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों के वाहनों पर कई गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के समीप कोटलेन गांव के पास गोलीबारी काफी देर जारी रही. हमले के दौरान एक जवान गोली लगने से घायल हो गया.

स्थिति का जायजा लेने के लिए जिरीबाम जाने की योजना बना रहे थे सीएम

एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री बीरेन सिंह अभी दिल्ली से इंफाल नहीं पहुंचे हैं. वह जिले में स्थिति का जायजा लेने के लिए जिरीबाम जाने की योजना बना रहे थे. संदिग्ध उग्रवादियों ने शनिवार को जिरीबाम में दो पुलिस चौकियों, वन विभाग के कार्यालय और कम से कम 70 मकानों में आग लगा दी थी.

Read Also : Explainer: …और ऐसे भड़कती चली गयी मणिपुर में हिंसा, जानें मई महीने से अब तक क्या-क्या हुआ

चोटोबेकरा इलाके में स्थित जिरी पुलिस चौकी पर हमला

आपको बता दें कि मणिपुर में लगातार हिंसा जारी है. कुछ दिन पहले उग्रवादियों ने बराक नदी के किनारे चोटोबेकरा इलाके में स्थित जिरी पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया था. प्रदेश की राजधानी इंफाल से लगभग 220 किलोमीटर दूर स्थित जिले के मोधुपुर क्षेत्र के लामताई खुनौ में पहाड़ी क्षेत्र के संदिग्ध उग्रवादियों ने अंधेरे का फायदा उठाया था और हमले किये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >