Mangaluru Blast: मंगलुरु विस्फोट का आरोपी था ISIS से प्रभावित, घर से बम बनाने की सामग्री बरामद

पुलिस ने बताया कि मंगलुरु विस्फोट का आरोपी शारिक मोहम्मद मैसूर अपने आकाओं से संपर्क के लिए डार्क वेब का इस्तेमाल करता था. पुलिस का दावा है कि शारिक कई संचालकों के अधीन काम किया, जिसमें एक आईएसआईएस से प्रभावित आतंकवादी संगठन अल हिंद है.

मंगलुरु विस्फोट का आरोपी मोहम्मद शारिक मैसूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी शारिक आईएसआईएस से प्रभावित था. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) आलोक कुमार ने बताया कि शारिक अंतरराष्ट्रीय (आतंकवादी) संगठनों से प्रभावित था.

आतंकवादी संगठनों से संपर्क के लिए आरोपी शारिक करता था डार्क वेब का इस्तेमाल

पुलिस ने बताया कि मंगलुरु विस्फोट का आरोपी शारिक मोहम्मद मैसूर अपने आकाओं से संपर्क के लिए डार्क वेब का इस्तेमाल करता था. पुलिस का दावा है कि शारिक कई संचालकों के अधीन काम किया, जिसमें एक आईएसआईएस से प्रभावित आतंकवादी संगठन अल हिंद है.

Also Read: गौतम गंभीर को तीसरी बार मिली जान से मारने की धमकी, आईएसआईएस कश्मीर ने कहा- कुछ भी नहीं कर पाएगी पुलिस

आरोपी शारिक के घर से बम बनाने की सामग्री बरामद

आरोपी शारिक के घर से पुलिस ने बम बनाने की सामग्री बरामद की है. पुलिस ने उसी घर से बम बनाने की सामग्री बरामद की है, जहां आरोपी शारिक किराये पर रहता था.

शारिक कुकर में आईईडी बनाने की कर रहा था कोशिश, तटीय शहर में हुआ था विस्फोट

मालूम हो शिवमोगा जिले का निवासी शारिक कुकर में ‘आईईडी’ बनाने की कोशिश कर रहा था, जब तटीय शहर में विस्फोट हो गया था. एडीजीपी आलोक कुमार ने बताया, एक यात्री के पास एक बैग था जिसमें कुकर बम था. इसमें विस्फोट हो गया, जिससे यात्री के साथ-साथ ऑटो चालक भी झुलस गया. ऑटो चालक पुरुषोत्तम पुजारी है और यात्री की पहचान शारिक के रूप में हुई है. पुलिस लगातार आरोपी शारिक को बचाने की कोशिश में है, ताकी उससे विस्फोट मामले में पूछताछ कर सके. पुलिस ने इस विस्फोट को आतंकवाद का एक कृत्य करार दिया है, जिसके पीछे की मंशा गंभीर नुकसान पहंचाने की थी. पुलिस को शारिक के घर से बम बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले अमोनियम नाइट्रेट, नट, बोल्ट आदि अन्य सामग्री मिली है.

पुलिस 7 स्थानों की ले चुकी है तलाशी

मंगलुरु विस्फोट मामले में पुलिस सात स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही है. पुलिस ने शारिक के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है. शिवमोगा के जिला मुख्यालय शहर में 15 अगस्त को एक सार्वजनिक स्थान पर हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर की तस्वीर लगाने को लेकर हुई सांप्रदायिक झड़प के मामले में भी शारिक का नाम सामने आया था. इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद जबीहुल्ला उर्फ चारबी, सैयद यासीन और माज़ मुनीर अहमद को गिरफ्तार किया था जबकि शारिक फरार था. यासिन और माज ने पुलिस को बताया था कि शारिक ने उन्हें बरगलाया था. ये लोग देश में एक इस्लामिक स्टेट बेस स्थापित करने की योजना बना रहे थे और देश में एक खिलाफत स्थापित करना चाहते थे. कुमार ने बताया कि शारिक मंगलुरु में आपत्तिजनक भित्तिचित्र बनाने के मामले में भी शामिल था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >