Mamata Banerjee: लड़कियों पर बयान देकर फंसी ममता बनर्जी, अब दे रहीं सफाई- मीडिया पर फोड़ दिया ठिकरा

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लड़कियों पर दिए अपने बयान पर सफाई दी है. बंगाल सीएम ने कहा- उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया.

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने उस बयान पर सफाई दी है. उन्होंने कहा, “मीडिया ने मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया. आप मुझसे सवाल पूछते हैं, मैं उसका जवाब देती हूं और फिर आप उसे तोड़-मरोड़ कर पेश करते हैं. इस तरह की राजनीति मत कीजिए.”

ममता बनर्जी ने क्या दिया था बयान?

दुर्गापुर में एमबीबीएस छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था, “लड़कियों को रात में बाहर (कॉलेज) जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. उन्हें अपनी सुरक्षा भी करनी होगी. यह एक वन क्षेत्र है. पुलिस सभी लोगों की तलाशी ले रही है. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. जो भी दोषी होगा उसे सख्त सजा दी जाएगी. तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. हम कड़ी कार्रवाई करेंगे. जब ऐसा दूसरे राज्यों में होता है, तो यह भी निंदनीय है. ऐसी घटनाएं मणिपुर, यूपी, बिहार, ओडिशा में हुई हैं; हमें भी लगता है कि सरकार को वहां कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. हमारे राज्य में, हमने 1-2 महीने के भीतर लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया, और निचली अदालत ने आरोपियों को फांसी देने का आदेश दिया.”

ममता बनर्जी ने पूछा- पीड़िता रात 12.30 बजे कैसे बाहर आई?

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “यह एक निजी कॉलेज है. तीन हफ्ते पहले ओडिशा में समुद्र तट पर तीन लड़कियों के साथ बलात्कार किया गया था. ओडिशा सरकार द्वारा क्या कार्रवाई की जा रही है? लड़की एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही थी. वह रात 12.30 बजे कैसे बाहर आई? जहां तक ​​मुझे पता है, घटना वन क्षेत्र में हुई थी. मुझे नहीं पता कि क्या हुआ. जांच जारी है. मैं इस घटना को देखकर स्तब्ध हूं, लेकिन निजी मेडिकल कॉलेजों को भी अपने छात्रों और विशेष रूप से लड़कियों का ध्यान रखना चाहिए.”

ये भी पढ़ें: Durgapur MBBS Student Molestation: दुर्गापुर में MBBS स्टूडेंट के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीनों दरिंदों को 10 दिन की पुलिस हिरासत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >