‘मोदी सरकार पिछले दरवाजे से लागू करना चाहती है किसान विरोधी तीन काले कानून’, खरगे ने PM पर लगाए गंभीर आरोप

Economic Survey: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सोमवार को पहला आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया. लोकसभा में इसको लेकर जोरदार बहस भी हुई.

Economic Survey: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर भी तंज कसा. खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी को टैग कर एक्स पर लंबा-चौड़ा पोस्ट डाला. जिसमें उन्होंने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा, ‘आप आज ढाई घंटे तक गला घोंटा का विलाप कर रहे थे, पर सच्चाई ये है कि आपकी सरकार ने 10 वर्षों में 140 करोड़ भारतीयों के अरमानों का गला घोंटा है’.

पीएम मोदी ने क्या दिया था बयान?

संसद के पिछले सत्र में हुए व्यवधान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, उस दौरान 140 करोड़ देशवासियों की आवाज को कुचलने का ‘अलोकतांत्रिक’ प्रयास हुआ था. पिछले सत्र में राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा पर लोकसभा में उनके जवाब के दौरान विपक्ष के लगातार हंगामे की ओर संकेत करते हुए कहा, ढाई घंटे तक देश के प्रधानमंत्री का गला घोंटने का, उनकी आवाज को रोकने का, उनकी आवाज को दबाने का… लोकतांत्रिक परंपराओं में कोई स्थान नहीं हो सकता है. और, इन सबका पश्चाताप तक नहीं है, दिल में दर्द तक नहीं है. उन्होंने कहा, देशवासियों ने हमें यहां देश के लिए भेजा है, दल के लिए नहीं भेजा है. ये सदन दल के लिए नहीं, ये सदन देश के लिए है.

खरगे ने आर्थिक सर्वेक्षण पर भी मोदी सरकार को घेरा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, आज का आर्थिक सर्वेक्षण मोदी सरकार की नाकामियों पर चमचमाते हुए खोखले लिफाफे की तरह है. खरगे ने नीट मामले, शिक्षा और कई मुद्दों पर सरकार को घेरा. खरगे ने कई प्वाइंट पर मोदी सरकार पर निशाना साधा.

  1. केंद्रीय शिक्षा मंत्री सदन में झूठ फेलाते हैं, NEET पेपर लीक पर जिम्मेदारी लेने से बचते हैं. आज युवाओं का भविष्य अधर में है. बेरोजगारी दर 9.2% पर है. नौकरियों के लिए भगदड़ मच रही है.
  2. कमरतोड़ महंगाई ने देश के परिवारों की बचत 50 वर्षों में सबसे निम्न स्तर पर कर दी है. खाद्य महंगाई 9.4% पर है, अनाज की महंगाई 8.75%, दलहन की महंगाई 16.07% और सब्जी की महंगाई 29.32% पर है.
  3. आर्थिक सर्वेक्षण कहता है कि चीन से FDI आना चाहिए. मोदी जी ने गलवान में 20 शहीदों का अपमान करते हुए चीन को राजनीतिक Clean Chit दी, आज उनके आर्थिक सर्वेक्षण ने चीन को आर्थिक Clean Chit दे दी है. भारत में चीनी वस्तुओं का आयात 2020 के बाद से 68% बढ़ गया है और चीन के साथ हमारा व्यापार घाटा 75% बढ़ गया है.
  4. किसानों की हालत खराब है. आज की ही खबर कहती है कि अब मोदी सरकार पिछले दरवाज़े से किसान विरोधी तीन काले कानून फिर से लागू करना चाहती है. अन्नदाता किसानों की राष्ट्रीय औसत मासिक कृषि आय मात्र 5,298 रुपये है.
  5. आर्थिक सर्वेक्षण सफेद झूठ बोलकर दावा करता है कि गरीबी लगभग खत्म हो गई है. सच्चाई ये है कि देश में अमीरों और गरीबों के बीच अंतर 100 वर्षों में सबसे अधिक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >