मालदीव के मंत्री हसन जिहान ने निलंबन की खबर को किया खारिज, बताया फेक, जानें क्या है मामला

पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी मामले में अपने और कैबिनेट के अन्य मंत्रियों के निलंबन की रिपोर्ट को मालदीव के डिप्टी मिनिस्टर हसन जिहान ने फर्जी करार दिया है. उन्होंने एक स्थानीय मीडिया आउटलेट अधाधू का हवाला देते हुए निलंबन की रिपोर्ट का खंडन किया है.

मालदीव के डिप्टी मिनिस्टर हसन जिहान ने पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी मामले में अपने और कैबिनेट के अन्य मंत्रियों के निलंबन की रिपोर्ट को फर्जी करार दिया है. एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने एक स्थानीय मीडिया आउटलेट अधाधू का हवाला देते हुए निलंबन की रिपोर्ट का खंडन किया है. बता दें, मंत्री मरियम शिउना, मालशा शरीफ और महजूम माजिद को पीएम मोदी का मजाक उड़ाने वाले पोस्ट के लिए निलंबित किये जाने की खबर है.

हसन जिहान ने किया खंडन
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक जिहान का खंडन ऐसे समय में आया है जब एक स्थानीय मीडिया आउटलेट अधाधू ने रिपोर्ट दी थी कि मंत्री मरियम शिउना, मालशा शरीफ और महजूम माजिद को पीएम मोदी का मजाक उड़ाने वाले सोशल मीडिया पोस्ट पर निलंबित कर दिया गया है. इसी कड़ी में एक सरकारी सूत्र का हवाला देते हुए अधाधु ने बताया कि हाल ही में लक्षद्वीप की यात्रा के बाद पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक बयान देने के मामले में तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया गया था.

मालदीव सरकार ने पहले कहा था निजी विचार
गौरतलब है कि पीएम मोदी पर इन मंत्रियों की ओर से किए गए आपत्तिजनक से मालदीव सरकार ने खुद को अलग करते हुए इसे संबंधित सांसदों के निजी विचार करार दिया था. साथ ही कहा था कि ये सरकार का आधिकारिक रुख नहीं है. मालदीव के तीन उप मंत्रियों ने पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद सोशल मीडिया एक्स पर उनकी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि नई दिल्ली इस केंद्र शासित प्रदेश को मालदीव के वैकल्पिक पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने का प्रयास कर रही है. बता दें, यह विवाद ऐसे दिन शुरू हुआ जब राष्ट्रपति डॉ मोहम्मद मुइज्जू एक सप्ताह की चीन यात्रा पर गये हैं.

कई लोगों ने की आलोचना
वहीं मालदीव के मंत्रियों की अपमानजनक टिप्पणियों की भारत में जमकर आलोचना हुई.  कई मशहूर हस्तियों ने सोशल मीडिया एक्स पर लोगों से मालदीव जाने के बजाय घरेलू पर्यटन स्थलों की यात्रा करने का आग्रह भी कर दिया. सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में दावा किया गया कि कुछ भारतीय मालदीव की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द कर रहे हैं. वहीं अटोल टाइम्स ने अपनी खबर में कहा कि मालदीव सरकार ने रविवार को तीन उप मंत्रियों को निलंबित कर दिया, जिन्हें एक्स पर अपनी उन पोस्ट के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसमें वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए दो और तीन जनवरी को लक्षद्वीप में थे. पीएम मोदी ने लक्षद्वीप द्वीप समूह की अपनी यात्रा के दौरान समुद्र के नीचे के जीवन का पता लगाने के लिए स्नॉर्कलिंग किया था. इसके बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर समुद्र के नीचे का जीवन पता लगाने संबंधी तस्वीरें पोस्ट कीं और अरब सागर में स्थित द्वीपों में प्रवास के अपने उत्साहजनक अनुभव को भी साझा किया था. उन्होंने लिखा कि जो लोग रोमांचकारी अनुभव लेना चाहते हैं, लक्षद्वीप उनकी सूची में जरूर होना चाहिए. मेरे प्रवास के दौरान, मैंने स्नॉर्कलिंग की भी कोशिश की. यह कितना उत्साहजनक अनुभव था.

भाषा इनपुट से साभार

Also Read: I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग को लेकर सिर फुटव्वल! AAP और कांग्रेस की कल बैठक, बोले सलमान खुर्शीद..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >