पहले लड़कियों को भरोसे में लेता था अयान अहमद, फिर वीडियो कर देता था वायरल

पुलिस के मुताबिक 19 साल के अयान अहमद तनवीर ने लड़कियों का शोषण किया. बिना उनकी मर्जी के वीडियो बनाए. बाद में उन्हीं वीडियो के जरिए उन्हें डराया-धमकाया और ब्लैकमेल करता रहा. जानें क्या है पूरा मामला.

महाराष्ट्र के अमरावती जिला में 19 साल के अयान अहमद तनवीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उस पर नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने का आरोप है. खबर के सामने आने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है. पुलिस को एक सूचना मिली थी, जिसके बाद जांच करते हुए परतवाड़ा इलाके में उसकी गतिविधियों का पता चला.

पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी उजेर खान इकबाल खान को भी गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने मुख्य आरोपी के मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो डाउनलोड किए. यही नहीं उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने में अहम भूमिका निभाई, जिससे मामला और बढ़ गया. पुलिस के मुताबिक वीडियो तेजी से वायरल होने लगे, जिससे पूरे महाराष्ट्र में गुस्सा फैल गया.

आरोपी लड़कियों का पहले भरोसा जीतता था

कुछ पॉलिटिकल पार्टी के नेताओं का दावा है कि आरोपी ने करीब 180 लड़कियों को निशाना बनाया और 350 से ज्यादा वीडियो बनाए. हालांकि पुलिस ने अभी तक सिर्फ 7 पीड़ितों से ही संपर्क होने की पुष्टि की है. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कई लड़कियों से दोस्ती करता था. उनका भरोसा जीतता था और फिर उन्हें रिश्तों के जाल में फंसाकर अपने मकसद के लिए इस्तेमाल करता था.

पत्रकारों से बात करते हुए सांसद बोंडे ने कहा कि इस मामले में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं. उन्होंने मामले की जांच के लिए एसआईटी और साइबर टीम लगाने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि एक गिरोह ने ऐसे अपराधों के लिए स्नैपचैट और व्हाट्सऐप ग्रुप बनाए थे. साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस को आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर उसकी बातचीत और साथियों की भूमिका की जांच करनी चाहिए.

दूसरे आरोपी को रिमांड मे लेने की तैयारी

अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार, दूसरे आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर उसकी औपचारिक गिरफ्तारी पूरी कर ली है. अब उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है, जहां पुलिस उसकी रिमांड मांगेगी ताकि मामले की गहराई से जांच हो सके. पुलिस यह पता लगाना चाहती है कि वीडियो कहां से आए, कितने लोगों तक वायरल किये गये और इसमें और कौन-कौन शामिल हो सकता है. जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि पूछताछ में कई अहम कड़ियां सामने आएंगी और पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है.

पहला आरोपी पहले से है रिमांड पर

मुख्य आरोपी अयान अहमद तनवीर अहमद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. कोर्ट ने उसे 21 अप्रैल 2026 तक पुलिस कस्टडी में भेजा है. पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है, जिसमें कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं. साथ ही फॉरेंसिक टीम डिलीट किए गए डेटा को भी रिकवर करने में जुटी है, ताकि मामले से जुड़े और सबूत सामने आ सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >