Maharashtra: बैग चेकिंग पर सियासत गर्म, उद्धव के बाद अजित, फडणवीस और सीएम शिंदे की भी हुई जांच

Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बैग चेकिंग पर सियासत गरमाई हुई है. शिवसेना (UBT) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बैग की जांच के बाद अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के बैग की भी जांच की गई.

Maharashtra: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बैग की चेकिंग को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सामान की भी बुधवार को पालघर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पर जांच की गई. चुनाव कर्मियों ने उस समय मुख्यमंत्री के बैग और हेलीकॉप्टर की जांच की, जब एकनाथ शिंदे विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पालघर पहुंचे थे. सुरक्षा एहतियात के तौर पर ईसीआई अधिकारियों ने सीएम के बैग और हेलीकॉप्टर के उतरने के बाद उनकी जांच की. इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है.

देवेंद्र फडणवीस के बैग और हेलीकॉप्टर की भी हुई जांच

चुनाव कर्मियों ने काटोल विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के बैग की जांच की. इसका वीडियो बीजेपी ने पोस्ट किया. जिसमें चुनाव कर्मी बैग की जांच करते नजर आए. भाजपा ने कहा कि केवल दिखावे के लिए संविधान का सहारा लेना पर्याप्त नहीं है और सभी को संवैधानिक व्यवस्था का पालन भी करना चाहिए. भाजपा ने पोस्ट में कहा कि कुछ नेताओं को नाटक करने की आदत है.

फडणवीस के बाद अजित पवार ने अपने बैग की जांच का वीडियो पोस्ट किया

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के ‘बैग’ की बुधवार को चुनाव कर्मियों ने उस समय तलाशी ली, जब वह चुनाव प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर में सवार थे. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता पवार ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए ऐसे उपाय आवश्यक हैं. पवार ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा कि सभी को कानून का सम्मान करना चाहिए और देश के लोकतंत्र की अखंडता को बनाए रखने के प्रयासों का समर्थन करना चाहिए. उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें चुनाव कर्मियों को उनके बारामती विधानसभा क्षेत्र में उनके ‘बैग’ की जांच करते हुए देखा जा सकता है.

उद्धव ठाकरे ने बैग जांच पर उठाया था सवाल

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दावा किया था कि चुनाव प्रचार करने के लिए लातूर और यवतमाल जिलों में पहुंचने के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने उनके ‘बैग’ की जांच की. बैग की जांच पर ठाकरे ने उवाल उठाया और चुनाव कर्मियों पर नाराज भी हुए. गुस्से में ठाकरे ने यह भी पूछा था कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सत्तारूढ़ गठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेताओं पर भी उनके चुनाव प्रचार के दौरान यही नियम लागू किया जायेगा.

उद्धव को चुनाव आयोग ने दिया था जवाब

उद्धव ठाकरे ने बैग और हेलीकॉप्टर की जांच पर जब सवाल उठाया था, तो चुनाव आयोग ने करारा जवाब देते हुए कहा था, एसओपी के तहत सभी नेताओं की जांच होती है. आयोग ने बताया कि इसी के तहत जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी बैग और हेलीकॉप्टर की जांच हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >