Maharashtra Politics : अजित पवार के कारण बीजेपी को महाराष्ट्र में लगा झटका

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के दिग्गज नेता लक्ष्मण धोबले ने कहा कि अजित पवार के कारण बीजेपी छोड़ शरद पवार की पार्टी में शामिल हो रहा हूं.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के पहले राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदलना शुरू हो गया है. ताजा घटनाक्रम में प्रदेश के बीजेपी नेता लक्ष्मण धोबले पार्टी छोड़ने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह अगले कुछ दिनों में शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (शरदचंद्र पवार) में शामिल होने का प्लान बना रहे हैं.

लक्ष्मण धोबले ने कहा कि उनका यह कदम अजित पवार के साथ बीजेपी के गठबंधन के कारण है. सोलापुर जिले के पूर्व संरक्षक मंत्री धोबले ने दिन में मुंबई में शरद पवार से मुलाकात की. धोबले ने कहा कि उन्होंने (अविभाजित) एनसीपी छोड़ दी क्योंकि वह अजित पवार से तंग आ चुके थे.

बीजेपी छोड़ने पर फैसला करूंगा: धोबले

धोबले ने कहा कि बीजेपी में शामिल होने के बाद मेरा भी यही हश्र हुआ (अजित पवार के साथ गठबंधन के कारण). इसलिए मैंने शरद पवार के साथ वापस जाने का फैसला किया है. मैं अपने समर्थकों से सलाह-मशविरा करूंगा और अगले दो दिनों में बीजेपी छोड़ने पर फैसला करूंगा.

अजित पवार ने छोड़ा था चाचा शरद का साथ

अजित पवार जुलाई 2023 में अविभाजित एनसीपी से अलग होकर एकनाथ शिंदे नीत महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए थे. इसके बाद उन्होंने पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न भी प्राप्त कर लिया था. लोकसभा चुनाव में अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के चार में से तीन सीट पर हारने के बाद से उनके खेमे में हलचल मची हुई है.

Read Also : Maharashtra Politics : सीट बंटवारे पर MVA में दरार? संजय राउत ने कांग्रेस को लेकर कह दी बड़ी बात

20 नवंबर को महाराष्ट्र में मतदान

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग है जबकि 23 नवंबर को मतगणना होगी. इसके बाद साफ हो जाएगा कि प्रदेश में कौन सरकार बनाएगा.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >