Maharashtra Political Crisis LIVE: 22 जून को इस्तीफा देना चाहते थे उद्धव ठाकरे, लेकिन बदली योजना
Maharashtra Political Crisis LIVE Updates: महाराष्ट्र का राजनीतिक संकट अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया है. उधर, उद्धव ठाकरे सरकार ने बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने करने के लिए डिप्टी स्पीकर हो चिट्ठी लिखी है. आप हमारे साथ बने रहें.
Maharashtra Political Crisis LIVE: 22 जून को इस्तीफा देना चाहते थे उद्धव ठाकरे, लेकिन बदली योजना
Live Updates
1:51 AM. 28 Jun 228:21 PM. 27 Jun
22 जून को इस्तीफा देना चाहते थे उद्धव ठाकरे, लेकिन इस वजह से बदली योजना
उद्धव ठाकरे ने 22 जून को इस्तीफा देने का मन बनाया था. लेकिन, किन्हीं कारणों से वह रुक गये थे.
1:51 AM. 28 Jun 228:21 PM. 27 Jun
शिवसेना का एक और विधायक कल एकनाथ शिंदे कैंप से जुड़ेगा
एक-एक कर शिवसेना के विधायक बागी एकनाथ शिंदे के कैंप से जुड़ते जा रहे हैं. खबर है कि एक और विधायक उद्धव ठाकरे को छोड़कर एकनाथ शिंदे कैंप में मंगलवार को शामिल हो जायेगा.
1:51 AM. 28 Jun 228:21 PM. 27 Jun
देवेंद्र फडणवीस के आवास पर महाराष्ट्र भाजपा की अहम बैठक
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में देवेंद्र फडणवीस के आवास सागर बंगलो में महाराष्ट्र भाजपा की अहम बैठक चल रही है. शिवसेना विधायकों की बगावत के बाद हो रही इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है.
1:51 AM. 28 Jun 228:21 PM. 27 Jun
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पुणे में बागी विधायकों की सांकेतिक अंत्येष्टि की
महाराष्ट्र के पुणे में हादापसार इलाके में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बागी विधायकों की सांकेतिक अंतिम यात्रा निकाली. इसके बाद अमर धाम श्मशान में उन विधायकों की अंत्येष्टि की गयी.
1:51 AM. 28 Jun 228:21 PM. 27 Jun
शिंदे गुट को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, तो सक्रिय हुई भाजपा, फडणवीस के घर पहुंचे चंद्रकांत पाटील
एकनाथ शिंदे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी सक्रिय हो गयी है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस के घर पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि प्रदेश में सरकार बनाने की कोशिशें तेज हो गयीं हैं.
1:51 AM. 28 Jun 228:21 PM. 27 Jun
महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार कोरोना पॉजिटिव
महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार कोरोना से संक्रमित हो गये हैं. अजित पवार ने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी है.
मुख्य बातें