Maharashtra New CM: आज सीएम पद की शपथ लेंगे देवेंद्र फडणवीस, महायुति ने सरकार बनाने का ठोका दावा

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर पिछले दो सप्ताह से जारी सस्पेंस की स्थिति खत्म हो चुकी है. 5 दिसंबर को देवेंद्र फडणवीस की अगुआई में नई सरकार शपथ लेने वाली है.

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को यानी आज नई सरकार का शपथ ग्रहण होना है. बुधवार को महायुति के नेताओं ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा ठोका. शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस, एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया. उनके साथ पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और विजय रूपानी भी मौजूद थे.

5 दिसंबर को शाम 5:30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे देवेंद्र फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस 5 दिसंबर को महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के आजाद मैदान में होगा.

राज्यपाल ने महायुति को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया

महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, हमने राज्यपाल से मुलाकात की है और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए समर्थन पत्र सौंपा है. फडणवीस ने बताया, हमारे गठबंधन सहयोगी शिवसेना और एनसीपी ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि मुझे महायुति के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाए. राज्यपाल ने सभी अनुरोध स्वीकार कर लिए हैं और हमें गुरुवार शाम 5.30 बजे शपथ समारोह के लिए आमंत्रित किया है. मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के पद सिर्फ तकनीकी पद हैं. हम सभी महाराष्ट्र के लिए मिलकर काम करेंगे. अन्य मंत्रियों के नाम पर आगामी बैठकों में फैसला लिया जाएगा.

Also Read: Devendra Fadnavis New CM of Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, 2019 की भविष्यवाणी हुई सच

शिंदे और अजित पवार ने फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाये जाने का समर्थन पत्र सौंपा

शिवसेना अध्यक्ष और शिवसेना विधायक दल के प्रमुख के तौर पर एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए मेरे नाम की सिफारिश करते हुए एक पत्र दिया है. इसके साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और विधायक दल के नेता अजित दादा पवार ने भी ऐसा ही एक पत्र दिया है. हमारे साथ जो निर्दलीय विधायक हैं, उन सभी ने राज्यपाल को एक पत्र सौंपा है.

विधायक दल के नेता चुने गए देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के चुने जाने पर भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर ने कहा, वे महाराष्ट्र विधानसभा के लोकप्रिय और प्रभावशाली नेता हैं. यह सौभाग्य की बात है और हम उत्साहित हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है. हम उनके चयन से बहुत उत्साहित हैं. महायुति एकजुट है. राज्य के लोग कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और वे चाहते हैं कि उनके द्वारा चुना गया नेता मुख्यमंत्री बने और इस राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाए.

शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे पीएम मोदी

देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होगा. हम शाम तक तय कर लेंगे कि कल कौन-कौन शपथ लेंगे. कल मैंने एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि महायुति कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि वे इस सरकार में हमारे साथ रहें. मुझे पूरा विश्वास है कि वे हमारे साथ रहेंगे. हम महाराष्ट्र की जनता से किए गए वादे पूरे करेंगे.

हम राज्य में सरकार चलाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा, हम राज्य में सरकार चलाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे. पार्टी से जुड़ी गतिविधियों को (भाजपा प्रमुख) चंद्रशेखर बावनकुले और एनसीपी के सुनील तटकरे संभालेंगे.

पिछले 2.5 साल में जो काम हुए, उसे हमेशा याद रखा जाएगा : शिंदे

शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा, ढाई साल पूरे होने पर मैं बहुत खुश हूं. हमारी सरकार, महायुति सरकार, हम तीनों और हमारी टीम ने पिछले 2.5 साल में जो काम किया है, वो उल्लेखनीय है. इसे इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. हमें खुशी है कि हमने इतने बड़े फैसले लिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >