Hit And Run: महाराष्ट्र में कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस को टक्कर के बाद 20 किलोमीटर तक घसीटा, गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि चालक की पहचान 22 वर्षीय आदित्य बेम्बडे के तौर पर हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि बेम्बडे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत हत्या की कोशिश समेत अन्य संबंधित धाराओं और एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

महाराष्ट्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा नवी मुंबई शहर में ट्रैफिक पुलिस ने एक कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने उसे कथित तौर पर टक्कर मार दी, जिससे पुलिस का जवान कार के बोनट पर फंस गया और करीब 20 किलोमीटर तक घसीटता चला गया. बताया जा रहा है कार चालक मादक पदार्थ का सेवन किया था.

ट्रैफिक पुलिस को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि चालक की पहचान 22 वर्षीय आदित्य बेम्बडे के तौर पर हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि बेम्बडे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत हत्या की कोशिश समेत अन्य संबंधित धाराओं और एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

जानें क्या है मामला

अधिकारियों के मुताबिक, घटना शनिवार दोपहर डेढ़ बजे वाशी इलाके में हुई, जब 37 वर्षीय पुलिस नाइक सिद्देश्वर माली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा बंदोबस्त ड्यूटी पर थे. जब उन्होंने और एक अन्य यातायात पुलिस कर्मी ने इस शक में कार को रोकने की कोशिश की लेकिन उसने माली पर कथित रूप से कार चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे वह गाड़ी के बोनट पर फंस गए. प्राथमिकी के मुताबिक, माली बोनट पर खतरनाक तरीके से फंस गए और उन्होंने अपने हाथों से गाड़ी को पकड़ लिया. इसमें कहा गया है कि आरोपी गाड़ी को रोकने के बजाय उसे मौके से 20 किलोमीटर दूर गव्हन फाटा तक ले गया. चालक ने तेजी से कार चलाई और बाद में यातायात कर्मी वाहन से गिर गया.

मेडिकल जांच में मादक पदार्थ सेवन की हुई पुष्टि

पुलिस के अनुसार, कुछ अन्य पुलिस कर्मियों ने कार चालक का पीछा किया और उसे पकड़ लिया. पुलिस के मुताबिक, चालक की मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि उसने मादक पदार्थ का सेवन कर रखा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >