महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर: उत्तरी मुंबई के मनोरी तट के पास फंसा मानवरहित विदेशी टैंकर, कोस्ट गार्ड अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश के कारण उत्तरी तट के पास एक बड़ा विदेशी टैंकर फंस गया है. भारतीय तटरक्षक बल बचाव अभियान चला रहा है. जहाज चट्टानी इलाके में फंसा है, जिससे बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण हो गया है.

Maharashtra Heavy Rain: भारी बारिश और हाई टाइड के बीच उत्तरी मुंबई के मनोरी तट के पास एक विशालकाय मानवरहित (बिना चालक दल का) वाणिज्यिक टैंकर 'एमटी अल जाफजिया' समुद्र में फंस गया. यह जहाज फिलहाल तट से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है. घटना की गंभीरता को देखते हुए भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने स्थिति को संभालने के लिए अपने अत्याधुनिक जहाजों को मौके के लिए रवाना कर दिया है.

खराब मौसम से उखड़े तीन जहाजों के लंगर

पीटीआई ने तटरक्षक बल से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार बताया, 5 जुलाई को नौवहन महानिदेशालय से एक आपातकालीन संदेश मिला था. भारी बारिश और खराब मौसम के चलते समुद्र में खड़े तीन जहाजों- 'एमटी एस्फाल्ट स्टार', 'एमटी स्टेलर रूबी' और 'एमटी अल जाफजिया' के लंगर उखड़ गए थे, जिससे ये जहाज अपनी जगह से बहने लगे. 'एमटी एस्फाल्ट स्टार' और 'एमटी स्टेलर रूबी' को फिलहाल सुरक्षित रूप से दोबारा लंगर डाल दिया गया है और उनके क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं. हालांकि मढ़ तट के पास खड़ा 'एमटी स्टेलर रूबी' खराब मौसम के कारण अभी भी धीरे-धीरे बह रहा है. वहीं, मानवरहित 'एमटी अल जाफजिया' मनोरी तट के पास जाकर फंस गया है.

चट्टानी इलाका और तेज हवाएं बनीं चुनौती

स्थानीय मछुआरों के मुताबिक, जिस मनोरी क्षेत्र में 'एमटी अल जाफजिया' फंसा है, वह बेहद चट्टानी है. समुद्र में चल रही तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण छोटे जहाजों के लिए उस फंसे हुए बड़े टैंकर के पास जाना फिलहाल काफी असुरक्षित और जोखिम भरा हो गया है. गोराई पुलिस और समुद्री एजेंसियां लगातार स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं. राहत की बात यह है कि जहाज ने लंगर डाल दिया है और अभी तक किसी अप्रिय घटना या तेल रिसाव (Oil Spill) जैसी सूचना नहीं है.

अवैध ईंधन मामले से जुड़ा है इतिहास

तटरक्षक बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस साल फरवरी में अवैध रूप से ईंधन भरने के आरोप में तीन जहाजों को पकड़ा गया था, जिनमें यह भी शामिल था. इस संबंध में मुंबई के येलो गेट पुलिस थाने में मामला दर्ज है. मुंबई हाई कोर्ट ने इन जहाजों को कबाड़ (स्क्रैप) में तब्दील करने के लिए गुजरात के अलंग ले जाने का निर्देश दिया था, लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया.

रेस्क्यू के लिए समंदर में उतरे 'सम्राट' और 'वाटर लिली'

हालात का जायजा लेने और जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए तटरक्षक बल ने अपने बेड़े के शक्तिशाली जहाज 'आईसीजीएस सम्राट' का मार्ग बदलकर उसे प्रभावित क्षेत्र में भेजा है. इसके साथ ही, प्रदूषण नियंत्रण पोत 'आईसीजीएस समुद्र प्रहरी' और नौवहन महानिदेशालय का आपातकालीन पोत (ETV) 'वाटर लिली' भी मौके पर मुस्तैद हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >